देसी हुईं सोनम कपूर, पूजा कर मनाया बेटे वायु का पहला बर्थडे, देखें INSIDE फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का बेटा वायु 1 साल का हो गया है। इस दिन को सोनम और उनके पति वायु ने बहुत ही सादगी से दिल्ली में मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने वायु के लिए पूजा की और इसके बाद फैमिली के लिए लंच रखा। देखिए INSIDE फोटोज..

Anshika Shukla | Published : Aug 22, 2023 7:51 AM IST / Updated: Aug 22 2023, 04:03 PM IST

18

सोनम के बेटे का पहला बर्थडे

सोनम कपूर ने इस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में सोनम ट्रेडिशनल तरीके से अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं।

28

सोनम ने लिखा खास कैप्शन

सोनम ने इन फोटोज को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'हमारा वायु कल 1 साल का हो गया। इस मौके पर हमने पूजा की और फैमिली के साथ लंच किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए इस यूनिवर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद।'

38

सोनम ने शेयर की फैमिली फोटो

इस फोटो में सोनम पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। इसमें सोनम के पापा अनिल कपूर, मां सुनीता और आनंद के पेरेंट्स के अलावा और भी फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं।

48

वायु के बर्थडे की फोटोज

इस फोटो में खूब सारे गुब्बारे लगे हुए हैं। इसकी के साथ उसमें हैप्पी बर्थडे वायु भी लिखा हुआ है। 

58

सोनम के घर का मंदिर

इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये सोनम के दिल्ली वाले घर का मंदिर है। इसमें कई भगवान की फोटोज रखी हुई दिखाई दे रही हैं।

68

खास अंदाज में हुआ फैमिली का लंच

इस फोटो में डाइनिंग टेबल को बच्चे के बर्थडे के हिसाब की थीम से सजाया गया है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

78

आनंद-सोनम के पेरेंट्स ने दिया पोज

वहीं इस फ्रेम में आनंद आहूजा के पैरेंट्स और सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर और मां सुनीता एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

88

2018 में हुई थी सोनम और आनंद की शादी

आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद अहूजा 8 मई 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की साल 2014 में पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने दोस्ती की और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे।

और पढ़ें..

'देसी-देसी ना बोल्याकर' गाने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का हुआ निधन, 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos