Published : Feb 02, 2023, 03:10 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 05:43 PM IST
करण जौहर ने जुड़वा बच्चों यश और रूही के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी दी। इसमें बॉलीवुड के तमाम स्टारकिड्स पहुंचे। तैमूर, अबराम से लेकर शिल्पा शेट्टी के बच्चे भी नजर आए। हालांकि, इस पूरी पार्टी की लाइमलाइट रहे मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी।
पार्टी में पृथ्वी मां श्लोका का हाथ थामे पहुंचे। इस दौरान पृथ्वी व्हाइट टी-शर्ट के साथ चेक पैंट और स्नीकर्स पहने नजर आए। मां श्लोका का हाथ थामे अंबानी का लाडला कैमरे की तरफ हैरानी भरी नजरों से देखता रहा। हालांकि, इस पोज में पृथ्वी बेहद क्यूट लग रहे थे।
212
करन जौहर के बच्चों यश-रूही की बर्थडे पार्टी में अपने बच्चों बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ पहुंचीं शिल्पा शेट्टी।
312
करन जौहर की पार्टी में बेटे तैमूर और जेह के साथ पहुंचीं करीना कपूर। इस दौरान जेह नैनी की गोद में नजर आए।
412
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता शर्मा बेटी आयत के साथ करन जौहर की पार्टी में पहुंचीं।
512
रितेश देशमुख और जेनेलिया के बच्चों ने कैमरे देखते ही हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
612
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पार्टी में पोज देते नजर आए। हालांकि, उनके दोनों बच्चे बेटी मीशा और बेटा जेन नजर नहीं आए।
712
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और नेहा धूपिया के साथ घर के बाहर पोज देते करण जौहर।
812
करीना कपूर की ननद सोहा अली खान बेटी इनाया नाओमी खेमू के साथ इस अंदाज में पहुंचीं।
912
करन जौहर के घर पार्टी में व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आईं रानी मुखर्जी।
1012
करन जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखीं कोरियोग्राफर फराह खान।
1112
करन जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में नेहा धूपिया भी पहुंचीं। नेहा ने कुछ इस तरह पोज दिए।
1212
करण जौहर की पार्टी में बेटे लक्ष्य के साथ तुषार कपूर। मनीष पॉल भी बेटे के साथ नजर आए।