आलिया भट्ट, रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अब इस तारीख को होगी रिलीज़, देखें डिटेल

Published : Feb 02, 2023, 01:52 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 01:58 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क : आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ( Alia Bhatt, Ranveer Singh ) की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ( Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani ) की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। इससे पहले ये मूवी अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी। 

PREV
15
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट आउट

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज की तारीख को 10 फरवरी, 2023 से  अप्रैल 2023 में बदल दिया गया था । वहीं अब, निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म इस साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

25
धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी का भी अहम किरदार

इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ सीनियर एक्टर धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका डायरेक्शन करन जौहर ने किया है।

35
यूनिक स्टोरी का वादा

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ( Ishita Moitra, Shashank Khaitan, Sumit Roy) ने लिखा है। फिल्म मेकर के मुतााबिक ये यूनिक स्टोरी पर बेस्ड मूवी है। 

45
रणवीर सिंह ने शेयर की फिल्म

रणवीर सिंह ने फिल्म की नई रिलीज की तारीख 28 जुलाई को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट के साथ लिखा- , "क्योंकि यह आपकी फैमिली को प्यार करने के बारे में है ।  

55
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से जुड़े इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories