Dhurandhar 2 में ये 6 विलेन हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस! रणवीर सिंह किसे-किसे करेंगे खत्म?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा है। पहले पार्ट में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के अंत के बाद अब सवाल है — क्या सीक्वल में दुश्मनों की पूरी फौज नजर आएगी? डायरी में लिखे नामों ने कहानी को और रहस्यमयी बना दिया है। देखें विलेन की लिस्ट…

एक्टर : अर्जुन रामपाल
किरदार : मेजर इकबाल (ISI)
डायरी में सबसे ऊपर मेजर इकबाल का नाम दिखता है। फिल्म में इसे 26/11 जैसी बड़ी साजिश से जुड़ा मास्टरमाइंड बताया गया है। सीक्वल में रणवीर सिंह का किरदार इस शख्स से सीधे टकराता दिख सकता है।
एक्टर : अंकित सागर
किरदार : जावेद खनानी
पहले भाग में यह किरदार हवाला नेटवर्क और नकली नोट रैकेट से जुड़ा दिखाया गया। धुरंधर 2 में इसकी आर्थिक जड़ें उखाड़ने की कहानी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Runtime: कितनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? करेगी 1000 करोड़ का धमाका!
एक्टर : फैज़ खान
किरदार : साजिद मीर
फिल्म में इसे 26/11 हमले का रणनीतिक प्लानर बताया गया है। सीक्वल में यह किरदार मुख्य टकराव का हिस्सा बन सकता है।
एक्टर : संजय मेहता
किरदार : अब्दुल भुट्टावी
यह ‘धुरंधर’ में लश्कर-ए- तैयाबा का बड़े चेहरे और वैचारिक लीडर के तौर पर दिखा। दूसरे भाग में रणवीर सिंह का मिशन इसे बेनकाब करना हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar का धमाका: 70 दिन, 894 करोड़ और 28 रिकॉर्ड, OTT पर आने के बाद भी की बंपर कमाई
एक्टर: विनोद थरानी
किरदार : आजम चीमा
‘धुरंधर’ में इसे लश्कर-ए-तैयाबा का इंटेलिजेंस और ट्रेनिंग नेटवर्क संभालने वाले किरदार के तौर पर दिखाया गया। संभावना है कि सीक्वल में इसकी भूमिका और बड़ी दिखाई जा सकती है।
एक्टर : इमरान हाशमी (रिपोर्ट्स के मुताबिक़)
किरदार : बड़े साब
‘धुरंधर’ में चेहरा सामने नहीं आया, लेकिन नाम चर्चा में रहा। क्या यही असली मास्टरमाइंड है? सीक्वल में इसके खुलासे की उम्मीद की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।