MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Runtime: कितनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? करेगी 1000 करोड़ का धमाका!

Dhurandhar 2 Runtime: कितनी लंबी होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'? करेगी 1000 करोड़ का धमाका!

रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' का ऑडियंस को बेसब्री से इंतज़ार है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। अब फिल्म के रनटाइम का खुलासा भी हो गया है, जो ऑडियंस के एक्साइटमेंट को और बढ़ा सकता है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 21 2026, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'धुरंधर 2' का रनटाइम कितना होगा?
Image Credit : Facebook

'धुरंधर 2' का रनटाइम कितना होगा?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' का रनटाइम 208 मिनट यानी 3 घंटे 28 मिनट होगा। इसने फिल्म के पहले पार्ट 3 घंटे की अवधि के रिवाज़ को कायम रखा है। फिर भी मेकर्स ने इसे 'धुरंधर' से कुछ मिनट छोटा रखा है।

26
'धुरंधर' के मुकाबले कितनी छोटी होगी 'धुरंधर 2'
Image Credit : Instagram

'धुरंधर' के मुकाबले कितनी छोटी होगी 'धुरंधर 2'

बताया जा रहा है कि 'धुरंधर 2'इसके पहले पार्ट के मुकाबले लगभग 7 मिनट छोटी होगी। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' का रनटाइम 215 मिनट यानी 2 घंटे 35 मिनट था। हालांकि, इसमें फलम का पोस्ट क्रेडिट सीक्वेंस भी शामिल था, जो लगभग 4 मिनट का था।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का इस दिन आ रहा ट्रेलर! ज़बरदस्त एक्शन सीन ने बढाया एक्साइटमेंट

36
'धुरंधर' की कमाई का रिवाज़ भी कायम रखेगी 'धुरंधर 2'?
Image Credit : Youtube@Jio Studios

'धुरंधर' की कमाई का रिवाज़ भी कायम रखेगी 'धुरंधर 2'?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने भारत में नेट 894.96 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1056.62 करोड़ रुपए हुआ था। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 1349.65 करोड़ रुपए कूट डाले थे। अब देखना यह है कि 'धुरंधर : द रिवेंज' कमाई के इस रिवाज़ को कायम रख पाती या नही।

46
धुरंधर में IC-814 हाईजैक से संसद हमले तक की कहानी
Image Credit : instagram

धुरंधर में IC-814 हाईजैक से संसद हमले तक की कहानी

फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत 1999 के IC-814 हाईजैकिंग और 2001 संसद हमले की पृष्ठभूमि से हुई। कहानी में इंटेलिजेंस ब्यूरो चीफ अजय सन्याल ने 'डेथ रो कैदियों को ऑपरेशनल एसेट के रूप में इस्तेमाल करने वाला एक सीक्रेट प्रोग्राम एक्टिव किया। लीड एसेट जसकीरत सिंह रांगी ने ISI और कराची अंडरवर्ल्ड के गहरे संबंध का खुलासा किया। पोस्ट-क्रेडिट सीन में हाई-स्टेक्स किल लिस्ट की झलक देकर सीक्वल की जमीन तैयार कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar का धमाका: 70 दिन, 894 करोड़ और 28 रिकॉर्ड, OTT पर आने के बाद भी की बंपर कमाई

56
Hamza Ali Mazari की बॉर्डर पार जंग
Image Credit : instagram

Hamza Ali Mazari की बॉर्डर पार जंग

Dhurandhar 2: The Revenge सीधे वहीं से कहानी उठाती है, जहां पहला पार्ट ख़त्म हुआ। नायक हमज़ा अली माज़री की पहचान में मेजर इकबाल को निशाना बनाता है, ताकि पहले भाग में बने आपराधिक-खुफिया नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। 208 मिनट की अवधि के साथ मेकर्स का लक्ष्य प्रीक्वल के क्लिफहैंगर्स को पूरी तरह सुलझाना है।

66
'धुरंधर 2' की लंबी फिल्म और बड़ा दांव
Image Credit : Youtube@JioStudios

'धुरंधर 2' की लंबी फिल्म और बड़ा दांव

तीन घंटे से अधिक की अवधि बनाए रखना इस बात का संकेत है कि निर्माता उसी ग्रिटी, अनहर्ड पेस को बरकरार रखना चाहते हैं, जिसने पहली फिल्म को रनअवे हिट बनाया। अब सवाल यही है कि क्या रणवीर सिंह की यह जासूसी जंग फिर 1000 करोड़ क्लब का दरवाज़ा खटखटाएगी? ट्रेड पंडितों की नजरें टिकट खिड़की पर टिकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Do Deewane Seher Mein Day 1 Collection: धमाका या धीमी शुरुआत? पहले दिन कैसा रहा फिल्म का हाल
Recommended image2
Assi Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई तापसी पन्नू की 'अस्सी', पहले दिन की इतनी कमाई
Recommended image3
Salman Khan के घर फिर खतरे की आहट! जीजा आयुष शर्मा को धमकी-अंजाम भुगतने तैयार रहो
Recommended image4
Toxic vs Dhurandhar 2: यश या रणवीर सिंह किसे मिली ज्यादा फीस, उम्र में बड़ा कौन?
Recommended image5
Dhurandhar 2 का इस दिन आ रहा ट्रेलर! ज़बरदस्त एक्शन सीन ने बढाया एक्साइटमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved