Ameesha Patel ने ठुकराईं ये 8 फ़िल्में, एक सनी देओल तो 3 थीं तीनों खान के साथ

Published : Jun 09, 2025, 03:35 PM IST

50 साल की हो चुकीं अमीषा पटेल ने 25 से ज्यादा फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। वे 'कहो ना प्यार है' और 'ग़दर' (फ्रेंचाइजी) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिखीं। जानिए उन 8 फिल्मों के बारे में, जो उन्होंने करने से मना कर दिया…

PREV
18

लगान (2000)

कमाई : 34.31 करोड़ रुपए (हिट)

बताया जाता है कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान स्टारर इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल को अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने फिल्म ठुकरा दी और ग्रेसी सिंह को मिल गई।

28

यादें (2001)

कमाई : 14.65 करोड़ रुपए (फ्लॉप)

सुभाष घई ऋतिक रोशन और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में अमीषा पटेल को लेना चाहते थे। लेकिन वे नहीं मानीं और उन्होंने करीना कपूर को कास्ट कर लिया।

38

मेरे यार की शादी है (2002)

कमाई : 8.34 करोड़ रुपए (सेमी हिट)

फिल्म का डायरेक्शन संजय गढ़वी ने किया था और इसमें जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा की मुख्य भूमिका थी। मेकर्स अमीषा पटेल को लीड हीरोइन के तौर पर कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकराया और फिल्म में ट्यूलिप जोशी की एंट्री हो गई।

48

चलते-चलते (2003)

कमाई : 19.44 करोड़ रुपए (हिट)

शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था। उन्होंने अमीषा पटेल को पहले यह फिल्म ऑफर की थी। लेकिन अपने अन्य कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया और रानी मुखर्जी की इसमें एंट्री हो गई।

58

मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)

कमाई : 23.13 करोड़ रुपए (हिट)

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। अमीषा पटेल को इसके लिए अप्रोच किया गया था। शेड्यूल में क्लैश के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी और ग्रेसी सिंह ने लपक ली।

68

तेरे नाम (2003)

कमाई : 14.53 करोड़ रुपए (सेमी हिट)

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए अमीषा पटेल पहली पसंद थीं। लेकिन अन्य कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने ऑफर ठुकराया और सलमान खान स्टारर इस फिल्म में भूमिका चावला ने उनकी जगह ले ली।

78

चमेली (2004)

कमाई : 3.20 करोड़ रुपए (फ्लॉप)

डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने अमीषा पटेल को लीड रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्हें लगा कि प्रॉस्टिट्यूट का रोल उनकी छवि से मैच नहीं खाता है। उन्होंने ऑफर ठुकराया और करीना कपूर चमेली बन गईं।

88

सिंह साब दि ग्रेट (2013)

कमाई : 26.66 करोड़ रुपए (फ्लॉप)

अनिल शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म में सनी देओल की मुख्य भूमिका थी। बताया जाता है कि अमीषा पटेल फिल्म छोड़कर चली गई थीं, जिसके बाद उर्वशी रौतेला ने उनकी जगह ले ली।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories