अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों के बीच कुशा कपिला ने एक्टर को दिया ये खास नाम

इन्फ्लुंसर कुशा कपिला ने एक्टर अर्जुन कपूर को एक खास हैशटैग दिया है। इंटरव्यू के दौरान कुशा ने अर्जुन के साथ अपना एक हैशटैग बनाने के लिए कहा गया तो उन्होंने 'कपूर' का हैशटैग दिया। वहीं कुशा और अर्जुन की एक पुरानी वीडियो भी वायरल हो रही है।

Anshika Shukla | Published : Aug 11, 2024 3:18 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुंसर कुशा कपिला अपने तलाक के बाद से काफी चर्चा में हैं। इसके बाद उनका नाम एक्टर अर्जुन कपूर से जोड़ा जाने लगा। इस बीच अब कुशा ने उन्हें एक हैशटैग दिया है। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुशा से अर्जुन के साथ अपना एक हैशटैग बनाने के लिए कहा गया। ऐसे में कुशा ने काफी सोचने के बाद 'कपूर' का हैशटैग दिया।

कुशा-अर्जुन की पुरानी वीडियो हुई वायरल

Latest Videos

वहीं एक पुरानी क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें कुशा और अर्जुन को फराह खान के शो, बैक बेंचर्स में गेस्ट के रूप में देखा गया। इस दौरान कुशा ने कहा, 'मैं ये कहना चाहूंगी कि अर्जुन ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है, मेरे करियर में और बहुत अच्छी-अच्छी बातें बोली हैं, तो ये सम्मान में उनके साथ शेयर करने के लिए बहुत ही खुश हूं। हैशटैग, ये रिश्ता क्या कहलाता है।'

कैसे उड़ी कुशा-अर्जुन के डेटिंग रूमर्स

ब्रेकअप की अफवाह की वजह से अर्जुन और मलाइका खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में मलाइका बर्थडे था, जहां सभी लोग शामिल हुए, लेकिन अर्जुन का कोई नामोनिशान नहीं था। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की अफवाह शुरू हो गई। इसके बाद एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को जमकर इग्नोर किया। ऐसे में उनके ब्रेकअप की खबरों पर मोहर लग गई। वहीं अर्जुन कपूर और कुशा कपिला के डेटिंग रूमर्स पिछले साल करण जौहर की पार्टी से उड़नी शुरू हो गई थी। करण की पार्टी में अर्जुन और कुशा को साथ देखा गया था, जिसके बाद लोग कयास लगाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी दौरान कुशा ने अपने पती जोरावर से तलाक लिया था। जहां कुशा ने अक्सर इसे फेक बताया, लेकिन अर्जुन ने इस बारे कुछ नहीं कहा।

और पढ़ें..

कौन है साउथ सुपरस्टार मोहनलाल से पंगा लेने वाला YouTuber Aju Alex

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना