दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ऐसे एंजॉय करती आईं नजर

Published : Oct 26, 2023, 06:28 PM ISTUpdated : Oct 26, 2023, 06:30 PM IST
deepika padukone

सार

अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। अब इस फोटो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों पहले ये अफवाह उड़ी थी कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इन खबरों पर ना ही अनुष्का और ना ही विराट ने रिएक्ट किया था। इस बीच अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुए नजर आ रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

अनुष्का की यह फोटो अब धड़ल्ले से वायरल हो रही है। हालांकि यह उनकी लेटेस्ट फोटो नहीं है, यह तब कि फोटो है, जब वो पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टाइम गुजर जाता है सबसे जरूरी अपग्रेड होने के लिए।' दरअसल अनुष्का इस पोस्ट के जरिए एक ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं। इसमें वो बता रही हैं कि उन्होंने अपने पुराने फोन को बदलकर नए वर्जन में अपग्रेड कर दिया है। इस पोस्ट में अनुष्का ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में वो नए और दूसरे में पुराने फोन के साथ दिखाई दे रही हैं।

 

कैसी उड़ी थीं अनुष्का शर्मा के मां बनने की अफवाह?

आपको बता दें कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि विराट कोहली इमरजेंसी फ्लाइट लेकर अनुष्का से मिलने के लिए गए थे। ऐसे में अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं। वहीं कपल से जुड़े सूत्रों का भी कहना था कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द आने वाला है। सबसे बचने की वजह से अनुष्का मुंबई में किसी इवेंट में भी नहीं जा रही हैं और अपने पति के साथ ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि कपल को मुंबई की एक मेटरनिटी क्लिनिक में भी देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश भी की थी। इस दौरान अनुष्का और विराट ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने की अपील की और वादा करते हुए कहा कि वो जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे। अनुष्का शर्मा ने नवंबर 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2021 में अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था।

और पढ़ें..

'रामलीला' के लिए मेकर्स की पहली पसंद थी ये हसीना, फिर ऐसे मिली दीपिका पादुकोण को फिल्म

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक
आमिर खान को उनके ही बॉडीगार्ड्स ने ऑफिस से निकाला, सुनील ग्रोवर की धमाकेदार कॉमेडी का VIDEO