
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस समय शो में रिश्ते स्पेशल एपिसोड दिखाया जा रहा है। ऐसे में शो के बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट सर्वेश ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और कई खुलासा किए, जिसे सुन वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए।
सर्वेश की जिंदगी में कौन बन के आया फरिश्ता
दरअसल शो में अमिताभ बच्चन ने सर्वेश का स्वागत किया और दर्शकों से उनका परिचय कराया। उन्होंने आगे सर्वेश से शो में अपने साथ किसी को न लाने के पीछे का कारण पूछा। इसके जवाब में सर्वेश ने कहा, 'सर दरअसल मेरे परिवार में मेरे पिता ही थे, लेकिन 2016 में उन्हें लंग कैंसर हुआ और इस वजह से उनका निधन हो गया। फिर उनके चले जाने के बाद से मैं अकेला हो गया। जीवन में अकेले रहने के बाद जिन्हें मैं अपना फरिश्ता मानता हूं वो हैं मेरे चाचा और चाची, जिन्होंने मुझे अपने घर में रखा। मैं चाहता था कि वे केबीसी 15 पर आएं और मेरे एक साथी के रूप में मेरा सपोर्ट करें, लेकिन कुछ समस्या के कारण वो यहां नहीं आ सके। इसलिए मुझे बहुत अकेलापन लग रहा है क्योंकि वो यहां मेरे साथ नहीं हैं।'
अमिताभ बच्चन ने दिया कंटेस्टेंट को सरप्राइज
सर्वेश की इस कहानी को सुनने के बाद दर्शकों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। इसके बाद बिग बी ने सर्वेश से कहा कि हम सभी आपके साथ हैं और आपका सपोर्ट कर रहे हैं। इसके बाद बिग बी ने स्क्रीन पर सर्वेश के चाचा-चाची को एक स्पेशल मैसेज दिखाया। इस वीडियो को देखने के बाद सर्वेश ने बिग बी को धन्यवाद दिया।
और पढ़ें..
शाहरुख खान ने ऐसे की तमिलनाडु के 3000 परिवारों को मदद, देखें VIRAL वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।