सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने बताया कि शाहरुख खान मुंबई छोड़कर चेन्नई में 'जवान' की शूटिंग करने क्यों गए थे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले बुधवार (30 अगस्त) को चेन्नई में 'जवान' का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें शाहरुख से लेकर विजय सेतुपति तक शामिल हुए। इवेंट के दौरान आर्ट डायरेक्टर मुथुराज ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने मुंबई छोड़कर चेन्नई में फिल्म की शूटिंग करने का फैसला किया और तमिलनाडु राज्य के हजारों परिवारों की मदद की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस कर रहे हैं शाहरुख खान की तारीफ

मुत्थुराज ने कहा, 'शाहरुख खान ने जवान के जरिए तमिलनाडु के चेन्नई के 3000 परिवारों को रोजगार दिया है। वे चाहते तो आराम से मुंबई में सेट बना सकते थे, लेकिन वो यह सब छोड़कर चेन्नई आए। मैं उन तमाम परिवारों की तरफ से शाहरुख का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।' अब मुत्थुराज की इस बात को सुनने के बाद लोग शाहरुख की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख खान असली स्टार हैं। वो अपने से पहले औरों के बारे में सोचते हैं।

Scroll to load tweet…

बुर्ज खलीफा पर लॉन्च होगा 'जवान' का ट्रेलर

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर आज (31 अगस्त) रिलीज किया जाएगा। इसे शाहरुख बुर्ज खलीफा पर लॉन्च करेंगे। शाहरुख ने बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी। एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख के कई रूप देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल होगा। इनके अलावा फिल्म में प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी दिखाई देंगी। लोगों का कहना है कि फिल्म में दीपिका, शाहरुख खान की मां के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि अब 7 सितंबर को साफ हो जाएगा कि फिल्म की कहानी में क्या खास होगा।

और पढ़ें..

Gadar 2 BO Collection Day 20: फ्री टिकट का कमाल, 20वें दिन फिर चला तारा सिंह का जादू