
मुंबई। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा (Shweta Bachchan Nanda) हाल ही में फैशन डिजाइनर अबू जानी- संदीप खोसला की पार्टी में पहुंची। 2 मार्च की रात हुई इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। इसी बीच अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग बिग बी की बेटी का मजाक उड़ा रहे हैं।
आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं श्वेता नंदा?
बता दें कि श्वेता नंदा पार्टीज कम ही अटेंड करती हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वो अक्सर बड़ी पार्टीज में नजर आती हैं। अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में श्वेता बच्चन बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इस दौरान लोगों ने जब उनके कलर कॉम्पलेक्शन पर गौर किया तो उन्हें कुछ अजीब-सा लगा। इसी बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
श्वेता बच्चन को देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स :
दरअसल, लाइट पड़ने पर श्वेता बच्चन का चेहरा जहां खूब चमक रहा था, वहीं उनके हाथों में सांवलापन दिखाई दे रहा था। इसी को लेकर लोग श्वेता की चुटकी लेने लगे। एक यूजर ने लिखा- सन्सक्रीन को हाथ और बॉडी के दूसरे हिस्सों पर भी लगाना चाहिए था। चेहरा और बाकी हिस्सा अलग-अलग लग रहा है। एक और शख्स ने लिखा- चेहरा और हाथ बिल्कुल मैच नहीं कर रहे। चेहर पर कितना फाउंडेशन पोता है। हाथ काले दिख रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने तो श्वेता बच्चन को फीमेल अमिताभ बच्चन कहते हुए कमेंट किया।
श्वेता की मां जया बच्चन को देख हैरान थे लोग :
पार्टी में श्वेता बच्चन की मां जया बच्चन को देखकर हर कोई हैरान था। खासकर फोटोग्राफरों को बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा था कि ये जया हैं। दरअसल, अक्सर मीडिया से चिढ़ने वाली जया बच्चन पार्टी में मुस्कुराते हुए फोटो खिंचाते और पोज देती नजर आईं। जया बच्चन ने कहा कि उन्हें किसी इवेंट में फोटो खिंचाने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन जब मीडिया उनकी चोरी-छुपे उनकी फोटो खींचता है तो उन्हें बर्दाश्त नहीं होता।
पार्टी में पहुंचे ये बड़े स्टार्स :
बता दें कि अबू जानी-संदीप खोसला की पार्टी में कई बड़े स्टार्स पहुंच थे। इनमें सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल, नीतू कपूर, जया बच्चन, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, इरफान खान के बेटे बाबिल, उर्फी जावेद, हुमा कुरैशी, मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के अलावा बॉलीवुड से कई और हस्तियां शामिल हुईं।
ये भी देखें :
नवाजुद्दीन के बच्चों को सड़क पर दर-दर भटकते देख पसीजा चाचा का दिल, भाई को फटकार लगाते हुए कही ये बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।