क्या सच है ऐश्वर्या-अभिषेक का तलाक? KBC 16 में अमिताभ बच्चन ने दिया हिंट

Published : Nov 01, 2024, 09:37 AM IST
Big B

सार

KBC में अमिताभ बच्चन ने 'कजरा रे' गाने का जिक्र तो किया, लेकिन ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया। इससे उनके और अभिषेक के रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं। क्या बच्चन परिवार ऐश्वर्या से दूरी बना रहा है?

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इस समय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि उनके बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और इस वजह से जल्द ही उनका तलाक होने वाला है। हालांकि, इस बारे में अभी तक ऐश्वर्या, अभिषेक और न ही बच्चन परिवार में से किसी ने चुप्पी तोड़ी है। वहीं हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 के बीते एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या के पॉपुलर सॉन्ग 'कजरा रे' पर बात की।

इस वजह से दर्शक हुए हैरान

हालांकि, इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अभिषेक और रानी मुखर्जी के बारे में खूब बात की, लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ नहीं कहा। इस चीज से सभी लोग शॉक हो गए। इसके साथ ही लोग अटकलें लगाने लगे कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। इस वजह से बच्चन परिवार ऐश्वर्या और आराध्या से खुद को दूर कर रहा है। आपको बता दें पॉपुलर सॉन्ग 'कजरा रे' ऐश्वर्या राय ने अमिताभ और अभिषेक के साथ डांस किया था।

वहीं एक और एपिसोड में अमिताभ अपनी बेटी श्वेता बच्चन के बच्चों नव्या और अगस्त्य के बारे में बात करते हैं, लेकिन वो आराध्या के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।

क्या है पूरा मामला?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में एक-दूसरे से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है। हालांकि, कुछ दिनों से अफवाहें उड़ रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां आ गई हैं। दोनों को हर इवेंट्स में भी एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए देखा जाता है। वहीं इसके पीछे का कारण अभिषेक और उनकी फिल्म 'दसवीं' की को-एक्ट्रेस निमरत कौर के बीच की नजदीकियां बताई जा रही हैं। हालांकि, ये केवल अटकलें हैं। इस बारे में अभी तक किसने ने भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

और पढ़ें..

Diwali पर अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था यह बड़ा कांड, जानिए पूरा किस्सा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश