होली पर रंगी-पुती नजर आई अमिताभ बच्चन की नातिन, फोटो देख एक शख्स ने पूछा पर्सनल सवाल

Published : Mar 08, 2023, 08:36 PM IST
Navya Naveli

सार

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी जमकर होली खेली। नव्या ने होली सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं, जिनमें वो रंगी-पुती नजर आ रही हैं।

Navya Naveli Nanda Holi: देशभर में 8 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान क्या आम और क्या खास, सभी ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी जमकर होली खेली। नव्या ने होली सेलिब्रेशन की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं, जिनमें वो रंगी-पुती नजर आ रही हैं।

होली पर ढोल बजाती दिखें नव्या नवेली :

नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 फोटो के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के साथ नव्या ने कैप्शन में लिखा- 60 लोग, 30 देश और 1 भाषा…प्यार। वीडियो में नव्या पिंक कलर की ड्रेस में होरी खेलें रघुवीरा अवध में गाने पर ढोल बजाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते दिख रहे हैं।

 

नव्या की तस्वीर पर आए ऐसे कमेंट्स :

नव्या की पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। नव्या की फोटो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- नव्या होली है थोड़ा व्यक्तिगत हो रहा हूं। क्या यह गुलाल सिड ने लगाया है (बुरा न मानो होली है)। वहीं एक और यूजर ने कहा- सिम्प्लीसिटी एंड ब्यूटी। नव्या की तारीफ करते हुए एक और शख्स ने कहा- कितनी क्यूट लग रही हो।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अफेयर की खबरें :

बता दें कि नव्या नवेली अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जावेद जाफरी के बेटे मीजान से लेकर सिद्धांत चतुर्वेदी तक से लोग उनका नाम जोड़ चुके हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तो नव्या कई मौकों पर नजर भी आ चुकी हैं। हालांकि, दोनों में से किसीन ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा है। नव्या के छोटे भाई का नाम अगस्त्य है। अगस्त्य जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और शाहरुख की लाडली सुहाना खान भी हैं।

ये भी देखें : 

Holi: ढोल पर बैठ शर्लिन चोपड़ा ने किया डांस, होली खेलने के बाद ऐसी हो गई हिना खान की हालत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश