
Holi Celebration: होली का त्योहार 8 मार्च को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम जनता के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी होली खेलने में पीछे नहीं रहते। होली से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं, जब जाने-अनजाने ही लोगों को नाराजगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में इन्हें याद करके हंसी भी आती है। ऐसा ही एक किस्सा 'मैंने प्यार किया' फिल्म की एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति के साथ हुआ था। दरअसल, बिग बी की होली पार्टी में कुछ ऐसा हो गया था, जिसके चलते भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी बुरी तरह भड़क गए थे।
आखिर क्या हुआ था उस होली पार्टी में :
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने जुहू वाले बंगले होली की पार्टी दी थी। इस होली पार्टी में एक बड़ा सा टब रखा जाता था, जिसमें रंग भरा होता था। इस पार्टी में भाग्यश्री भी पहुंची थीं। भाग्यश्री के पति हिमालय ने स्मार्ट जोड़ी के दौरान होली से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया था। हिमालय के मुताबिक, हम लोग जब बिग बी की होली पार्टी में पहुंचे तो अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान दौड़ते हुए हमारे नजदीक आए। उन्होंने मेरी बीवी भाग्यश्री को गोद में उठा कर रंगों वाले टब में फेंक दिया।
गुस्से से आगबबूला हो गए थे भाग्यश्री के पति :
अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान की इस हरकत से हिमालय न सिर्फ उन दोनों पर, बल्कि पत्नी भाग्यश्री पर भी भड़क गए थे। हिमालय के मुताबिक, मैं भाग्यश्री से बेहद खफा था। क्योंकि वैसे तो मेरे साथ वो होली नहीं खेलती, लेकिन बच्चन की पार्टी में उसने जमकर होली खेली। हालांकि, बाद में जब भाग्यश्री ने ये वादा किया कि वो अगले साल उनके साथ होली खेलेगी तो इसके बाद हिमालय ने उन्हें माफ कर दिया था।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।