शादी के बाद कियारा ने पति के साथ यूं खेली होली, बेटी के साथ रंग-गुलाल उड़ाती दिखीं सोहा अली खान

Published : Mar 07, 2023, 09:24 PM IST
Bollywood Celebs Holi 2023

सार

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद ये पहली होली है। वहीं सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ होली खेली। 

Bollywood Celebs Holi 2023: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी होली के रंगों में सराबोर दिख रहे हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद ये पहली होली है। दोनों पिछले महीने यानी 7 फरवरी को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कियारा ने पति सिद्धार्थ और घरवालों के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने होली की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो पत्नी कियारा के साथ रंगों में रंगे हुए दिख रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई नवेली दुल्हनिया कियारा आडवाणी के चेहरे पर जमकर रंग-गुलाल लगाया। वहीं कियारा भी कहां मानने वाली थीं। उन्होंने भी पति लाल-पीले, हरे-गुलाबी रंगों से रंग दिया। सिद्धार्थ और कियारा रंगों से पुते हुए दिख रहे हैं। होली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- मिसेज के साथ पहली होली। इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी बनाते हुए हैप्पी होली लिखा।

सोहा अली खान ने पति और बेटी संग खेली होली :

करीना कपूर की ननद और सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने भी जमकर होली खेली। सोहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नाओमी के साथ होली खेलती दिख रही हैं। हालांकि, कुछ लोग सोहा अली खान को शबेरात की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- होली तो मनाती हो, कभी नफल भी पढ़ें शबेरात के रोज।

 

होली पर पति रणबीर और बेटी राहा से दूर हैं आलिया :

वहीं, आलिया भट्ट की शादी के बाद ये दूसरी होली है। हालांकि, इस बार की होली में वो अपने परिवार से दूर कश्मीर में हैं। आलिया कश्मीर में करन जौहर की मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। ये पहला मौका है, जब आलिया पति रणबीर और बेटी राहा से दूर हैं। होली के मौके पर आलिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रंग-बिरंगी छतरी लिए पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- रंगीली रानी की तरफ से आप सभी को हैप्पी होली। सीधे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट से।

 

इन सेलेब्स की भी पहली होली :

बता दें कि कियारा-सिद्धार्थ के अलावा ऐसे और कई सेलेब्स हैं, जिनकी शादी के बाद ये पहली होली है। इनमें सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल भी शामिल हैं। दोनों की शादी 2023 में ही हुई है। इनके अलावा मिर्जापुर के एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर और फहद अहमद की भी ये पहली होली है। ऋचा चड्ढा-अली फजल ने 4 अक्टूबर, 2022 को शादी की। वहीं, स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने 16 फरवरी को शादी की है।

ये भी देखें : 

रक्त के भक्त हैं हम...पढ़ें, अजय देवगन की फिल्म 'भोला' के 9 धांसू Dialogues

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Review: 1.12 मिनट के वीडियो में दिखे 4 बड़े चेहरे, कहानी से भी उठ गया पर्दा
Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया