Seema Deo Death: अमिताभ बच्चन की रील लाइफ भाभी सीमा देव का निधन, 81 साल की उम्र ली अंतिम सांस

Published : Aug 24, 2023, 12:17 PM ISTUpdated : Aug 24, 2023, 01:33 PM IST
Seema Deo

सार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। वो 81 साल की थीं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उनका निधन उम्र संबंधित बीमारियों की वजह से हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. Seema Deo Death: हिंदी और मराठी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सीमा देव का 24 अगस्त 2023 की सुबह निधन हो गया। सीमा 81 साल की थीं और बढ़ती उम्र संबंधित बीमारियों से पीड़ित थीं। कहा जा रहा है कि सीमा देव का अंतिम संस्कार 24 अगस्त की शाम 4:30 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। इस बात की उनके फिल्म निर्माता-बेटेअभिनय देव ने पुष्टि की है। अब सीमा के यूं चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है।

अमिताभ बच्चन की रील लाइफ भाभी का किरदार निभा चुकी हैं सीमा

सीमा देव के बेटे अजिंक्य देव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को इस दुखद खबर के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने सीमा के लिए प्रार्थना करने का भी आग्रह किया है। सीमा ने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। सीमा ने अपने 50 साल के करियर में 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सीमा देव ने 'सरस्वतीचंद्र', 'आनंद' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 'आनंद' सीमा, अमिताभ बच्चन की भाभी के रोल में नजर आईं थीं। सीमा को आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई मराठी फिल्म जीवन संध्या में देखा गया था।

पति की मौत के बाद सीमा देव का हो गया था बुरा हाल

सीमा देव की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में 93 साल की उम्र में रमेश देव का निधन हो गया था। इसके बाद से सीमा और कमजोर हो गई थीं। सीमा देव अपने पीछे अपने दो बेटों अजिंक्य देव और अभिनय देव को छोड़ गई हैं। अभिनय एक डायरेक्टर हैं और 'देल्ही बेली' जैसी फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं बेटे अजिंक्य मराठी फिल्मों के पॉपुलर एक्टर हैं।

और पढ़ें..

Dream Girl 2 से क्यों हुआ नुसरत भरूचा का रिप्लेसमेंट? आयुष्मान खुराना बताई पूरी सच्चाई

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

'Akshay Kumar की पहली 500 करोड़ी फिल्म...', 'भूत बंगला' का नया मोशन पोस्टर देख क्रेजी हुए फैन्स!
YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव