
एंटरटेनमेंट डेस्क. बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)का छोटा बेटा अनंत अंबानी (Anant Ambani) शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। अनंत की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से हो रही है। अनंत-राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल की शादी का जश्न 3 दिन तक चलेगा। अनंत ने अपनी शादी का न्योता बॉलीवुड सेलेब्स को देना शुरू कर दिया। वे कुछ खास और करीबियों को खुद पर्सनली जाकर वेडिंग कार्ड दे रहे हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन को शादी का न्योता देने के बाद अनंत, सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।
सिक्युरिटी के साथ सलमान खान के घर पहुंचे अनंत अंबानी
अनंत अंबानी पूरी सिक्युरिटी के साथ बीती शाम सलमान खान के घर अपनी शादी का कार्ड देने पहुंचे। उनकी गाड़ियों का काफिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे, आपको बता दें कि अनंत और सलमान के बीच खास बॉन्डिंग है। दोनों के बीच काफी याराना है। बता दें कि जामनगर में हुए अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में अनंत-सलमान का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। इसके बाद इटली में क्रूज पर अनंत का दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन हुआ था, इसमें भी सलमान खासतौर पर शामिल हुए थे।
अनंत अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों पर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अनंत ने सलमान खान से पहले अक्षय कुमार और अजय देवगन के घर जाकर शादी का कार्ड दिया था। उनकी शादी में बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा क्रिकेट और बिजनेस जगत से जुड़े सेलेब्स शामिल होंगे। बता दें कि अनंत-राधिका 12 जुलाई को 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके बाद 13 और जुलाई को ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। बताया जा रहा है शादी की सारी रस्में जियो वर्ल्ड में होगी।
ये भी पढ़ें...
कौन से हैं वो 2 रिकॉर्ड जो देश की एकमात्र हीरोइन दीपिका पादुकोण के नाम
धांसू ओपनिंग वाली 10 फिल्म, Kalki 2898 AD तोड़ पाएगी इन 2 का रिकॉर्ड?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।