
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने 23 जून को कोर्ट मैरिज की और इसके बाद ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन में सोनाक्षी-जहीर ने गेस्ट के साथ जमकर मस्ती और डांस किया। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इन फोटोज-वीडियोज में कहीं भी सोनाक्षी के दोनों भाई लव-कुश (Love-Kush Sinha) नजर नहीं आए,जिसकी वजह से कई सवाल उठ रहे हैं। वैसे, तो लव सिन्हा ने इस पर रिएक्ट किया है। अब कुश सिन्हा का रिएक्शन भी सामने आया है।
बहन की शादी को लेकर क्या बोले कुश सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता उनकी शादी में मौजूद थे, लेकिन उनके भाई किसी भी वीडियो और फोटो में नजर नहीं आए और यह बताया गया कि वे शादी में शामिल नहीं हुए। हालांकि, अब सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कुश ने जहीर इकबाल के साथ अपनी बहन सोनाक्षी की शादी की वजह से हुई अनबन की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा- ये परिवार के लिए एक सेंसिटिव टाइम है। मैंने पहले ही लोगों को गलत जानकारी प्रकाशित करते देखा है। मुझे पता नहीं है कि यह सब कौन कर रहा है और यह कहां से आ रहा है।
मैं शादी में मौजूद था- कुश सिन्हा
कुश सिन्हा ने खुलासा किया कि वह सोनाक्षी-जहीर की शादी का हिस्सा थे। कुश ने कहा-"मैं एक प्राइवेट पर्सन हूं और ज्यादा लाइमलाइट में नहीं देखा जाता लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं वहां नहीं था। मैं मौजूद था और मेरी बहन के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं और मैं हमेशा उसकी खुशी की कामना करूंगा"।
7 साल डेटिंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल ने की शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की। बाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान, हनी सिंह, काजोल, हुमा कुरैशी, रेखा, पूनम ढिल्लो, अनिल कपूर, सायरा बानो, प्रज्ञा जायसवाल सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें...
FLOP अर्जुन कपूर के लिए क्या गेमचेंजर साबित होंगी 4 अपकमिंग फिल्में?
पहले दिन बंपर कमाई कर सकती Kalki 2898 AD, तोड़ेगी Salaar का रिकॉर्ड?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।