Aneet Padda बचपन से इस एक्ट्रेस से सीख रही एक्टिंग? सैयारा की रिलीज के बाद आया फोन

Published : Oct 05, 2025, 10:13 PM IST
Saiyaara Actress Aneet Padda

सार

2025 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ ने अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया। अब अनीत ने बताया कि वे आलिया भट्ट को बचपन से फॉलो कर रही है। उनके मोनोब्लॉग को कॉपी करती आ रही हैं। वहीं राजी एक्ट्रेस ने सैयारा की रिलीज के बाद उनसे बात की थी।

Aneet Padda recalls Alia Bhatt gushing about Saiyaara:  साल 2025 में एक्शन मूवी के तूफान के बीच रोमांटिक मूवी सैयारा ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। इस मूवी के साथ ही इसके लीड हीरो-हीरोइन, अहान पांडे और अनीत पड्डा भी रातों - रात सेलेब्रिटी बन गए हैं। वहीं यंग जनरेशन के एक्टर्स में इन दोनों को पहले पायदान पर खडा कर दिया है। इस मूवी ने रोमांटिक फिल्मों की वापसी कराई है।

मोहित सूरी की फिल्म से स्टार बने अनीत पड्डा और अहान पांडे

बॉलीवुड फिल्म मेकर मोहित सूरी ने इस साल "सैय्यारा" के साथ निर्देशन में वापसी की, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, इसके साथ ही दो नए स्टर, अहान पांडे और अनीत पड्डा ने भी बॉलीवुड में धमाकेदार एंटी की है। हाल ही में अनीत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कैसे आलिया भट्ट ने इस फिल्म के बारे में उन्हें एप्रीसिएट किया था। हालांकि इससे बहुत पहले वे आइना के सामने आलिया के डायलॉग्स के मोनोलॉग की प्रेक्टिस किया करती थी।

अनीत पड्डा ने आलिया भट्ट के साथ फोन पर खास पलों को याद किया

कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बात करते हुए, अनीत ने आलिया को अपनी आइडल बताया और उस फैनगर्ल पल को याद किया जब आलिया ने उनकी फिल्म की तारीफ की थी। आलिया पहले ही सोशल मीडिया पर सैयारा और उसके कलाकारों की तारीफ कर चुकी थीं। हालांकि, अनीत ने खुलासा किया कि आलिया ने उनके साथ एक फोन कॉल के दौरान लगभग दस मिनट तक फिल्म के बारे में खूब बातें कीं।

ये भी पढ़ें- 
क्या संन्यास की राह पर रजनीकांत? हिमालय यात्रा के दौरान पत्तल में किया भोजन, देखें तस्वीरें

बचपन से आलिया को कॉपी कर रहीं अनीत पड्डा

इस पल को इतना खास बताते हुए, अनीत ने कहा, "जब मैं छोटी थी, तब मैं बाथरूम के शीशे में खुद से बातें करती थी और भट्ट के सभी मोनोलॉग्स की प्रेक्टिस करती थी, सोचती थी, 'मैं ये कैसे कर सकती हूं?' और फिर, 'मैं इसे अपने तरीके से कैसे कर सकती हूं?'"

जब आलिया ने उन्हें फोन  करके बात की तो वो इसे सपने की तरह ही मान रही थी। ये उनके लिए सबसे अहम पलो में से एक था।   

ये भी पढ़ें-
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4: सैयारा के बाद दूसरी बेस्ट रोमांटिक मूवी, देखें कलेक्शन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?