34 साल पहले आई सबसे विवादित फिल्म, जिसके 8 सेकंड के सीन ने बर्बाद किया एक्टर का करियर!

Published : Nov 22, 2025, 08:30 AM IST

1991 में एक ऐसी म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका विषय विवादित था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन बाद में कल्ट क्लासिक में शामिल हुई। हम बात कर रहे हैं 'लम्हे' की, जिसमें अनिल कपूर श्रीदेवी का लीड रोल था। मूवी से जुड़े फैक्ट…

PREV
15
फिल्म 'लम्हे' पर विवाद क्या था?

यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'लम्हे' पर सबसे बड़ा विवाद यह था कि इसमें एक अधेड़ उम्र का आदमी एक ऐसी लड़की के प्यार में पड़ जाता है, जो हूबहू उसके एकतरफा प्यार के जैसी दिखती है और असल में उसी महिला की बेटी है, जिसे कभी वह एकतरफ़ा प्यार करता था। उस वक्त इस कहानी को वक्त से आगे की कहानी माना गया था। एक अधेड़ उम्र के आदमी और बेटी की उम्र की लड़की के रोमांस को दर्शकों ने नकार दिया था और जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसकी ख़ूब आलोचना हुई थी।

25
'लम्हे' करना पड़ा मॉडल को भारी

मॉडल दीपक मल्होत्रा ने 'लम्हे' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन उनके लिए यह फैसला गलत साबित हुआ था। फिल्म में उन्होंने पल्लवी भटनागर (श्रीदेवी) के पति और पूजा भटनागर (श्रीदेवी) के पिता सिद्धार्थ कुमार भटनागर का रोल किया था। उनकी एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की खूब आलोचना हुई थी। इसके अलावा जब वे एक सीन में सोई हुई पल्लवी (श्रीदेवी) को अलग-अलग नाम से बुलाते हैं तो उनका उच्चारण मजाक की वजह बन गया था। 8 सेकंड के इस सीन से दीपक का करियर ऐसे बर्बाद किया कि खुद यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी अगली फील्म 'डर' में दीपक को सनी देओल से रिप्लेस कर दिया। खास बात यह है कि 'लम्हे' के लिए दीपक ने 'चमत्कार' ठुकराई थी, जो शाहरुख़ खान के खाते में गई। बाद में वे 1994 में आई दूसरी और आखिरी फिल्म ‘तेजस्विनी’ में दिखे और फिर नाम बदलकर डिनो मार्टेली बन विदेश में सेटल होकर बिजनेसमैन बन गए।

यह भी पढ़ें : Sunny Deol की वो 5 अपकमिंग फ़िल्में, जो 2026 में होंगी रिलीज, एक का बजट 900 करोड़

35
यश चोपड़ा ने दो एक्टर्स को किया था रिजेक्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर यश चोपड़ा पहले 'लम्हे' में विनोद खन्ना को कास्ट कर लिया था। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे 20 साल के नहीं लगेंगे। इसलिए उन्होंने उन्हें फिल्म से बाहर किया और उन्हें इसकी जानकारी भी दे दी। खन्ना को यह बुरा लगा था। इस दौरान जैकी श्रॉफ ने 'दिलजला' के लिए अपनी मूंछ मुंडवाई थी। उन्होंने यश चोपड़ा को तस्वीरें भेजीं। लेकिन वे भी उन्हें 20 की उम्र के नहीं लगेंगे। अनिल कपूर ने फिल्म करने में दिलचस्पी जताई। लेकिन उनकी मूंछों की वजह से यश चोपड़ा राजी नहीं हो रहे थे। इसी दौरान अनिल घायल हुए और उन्हें एक महीने तक घर में ही रहना पड़ा। अनिल ने इस मौके का फायदा उठाया और अपनी मूंछ साफ़ करा ली। फाइनली यश चोपड़ा उन्हें फिल्म में लेने को राजी हुए और वे 'लम्हे' के हीरो बन गए।

45
पापा की मौत के बाद श्रीदेवी ने शूट किया था कॉमेडी सीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जब श्रीदेवी 'लम्हे' की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। लेकिन श्री इतनी पेशेवर थीं कि पिता के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन ही वे फिल्म के सेट पर थीं और अनुपम खेर के साथ कॉमेडी सीन शूट कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : Bobby Deol की वो मूवी, जिसने 27 साल पहले तीनों खान की फिल्मों को पछाड़ा, 2 रीमेक भी बने

55
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म से भिड़ी थी 'लम्हे'

'लम्हे' का क्लैश अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' से हुआ था। बताया जाता है कि अनिल कपूर ने अजय देवगन और उनके पिता वीरू देवगन के पास जाकर उन्हें सलाह दी थी कि वे अपनी फिल्म 'लम्हे' के साथ रिलीज ना करें, क्योंकि वह चल नहीं पाएगी। लेकिन वे नहीं मानें और दोनों फ़िल्में एक ही तारीख (22 नवम्बर 1991) पर रिलीज हुईं। 'फूल और कांटे' जहां ब्लॉकबस्टर साबित हुई तो वहीं 'लम्हे' को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। हालांकि, बाद में यह कल्ट क्लासिक साबित हुई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories