अनिल कपूर पहनते हैं चोरी के कपड़े ! सोनम, रिया और हर्षवर्धन कपूर के वार्डरोब पर रखते हैं नज़र

एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर सदाबहार हैं। वे हमेशा जवान नज़र आते हैं। सोनम कपूर के पापा की ड्रेसिंग स्टाइल भी बेहद शानदार होती है। वहीं अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि वे अपने बच्चों के वार्डरोब से कपड़े चुराकर उनका इस्तेमाल करते हैं।

Rupesh Sahu | Published : Mar 2, 2023 2:18 PM IST / Updated: Mar 03 2023, 10:26 AM IST

112
फ्रेंडस, फैमिली मेंबर के इस्तेमाल करते हैं कपड़े

अनिल कपूर शूटिंग के लिए जाते समय अक्सर फ्रेंडस और फैमिली मेंबर के कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि वह अपने बच्चों के वार्डरोब को खंगालते रहते हैं। वे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर के कपड़े भी पहन जाते हैं।  

212
आज भी फेवरेट है 20 साल पुरानी पतलून

अनिल कपूर ने 20 साल पहले जैकी श्रॉफ से उनकी पतलून उधार मांगी थी। लेकिन उसे आज तक नहीं लौटाया है। 

312
वेब सीरीज द नाइट मैनेजर में आएंगे नज़र

अनिल कपूर ने द नाइट मैनेजर में बिजनेसमैन शैलेंद्र रूंगटा की भूमिका निभाई है। अनिल कपूर डिज्नी+ हॉटस्टार सीरीज, द नाइट मैनेजर में एक डेंजरस वेपन डीलर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें आदित्य रॉय कपूर और तिलोटेम शोम भी हैं, ये 2016 की ब्रिटिश सीरीज की ऑफीशियल रीमेक है। 

412
wardrobe की जरुरत को इस तरह कर रहे पूरा

इसमें अनिल कपूर ने  इंटरनेशनल बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं।  इस सीरीज़ के लिए एक शानदार wardrobe की जरुरत थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह दोस्तों और फैमिली मेंबर सहित लगभग हर किसी से 'कपड़े उधार' ले लेते हैं। इसलिए ये वार्डरोब मेंटेन करना उनके लिए मुश्किल नहीं था।  

512
बेटे की शर्ट पहनकर शूट किए सीन

अनिल कपूर ने बताया कि The Night Manager में उनकी कई शर्ट एक्चुअली में उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की हैं। एक गोल्फ सीन के लिए शॉर्ट्स का पेयर उनके फिजियोथेरेपिस्ट का था। 

612
'उधार' लेने की आदत पुरानी

अनिल ने ये भी बताया कि उनकी 'उधार' लेने की आदत कई साल पुरानी है। उनके पास अभी भी  जैकी श्रॉफ के ट्राउजर हैं जो उन्होंने एक फिल्म में इस्तेमाल किए थे और अब तक वापस नहीं दिए हैं।
 

712
"विरासत" में पहनी थी जैकी की पतलून

अनिल ने कहा, साल  1997 में आई "विरासत" के लिए मैंने जो पतलून पहनी थी, वे जैकी श्रॉफ की हैं। ये पैंट अनिल कपूर को इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने बिना किसी झिझक के जैकी दादा से इसे मांग लिया था। इसके बाद कई बार जैकी और अनिल के बीच कई बार इस पेंट को लेकर बात हुई। हालांकि अनिल इसे लौटाना ही नहीं चाहते थे। उनके इमोशन इससे जुड़ गए थे।
 

812
जैकी श्रॉफ का नहीं लौटाया ट्राउजर

अनिल ने ये भी बताया कि उनकी 'उधार' लेने की आदत कई साल पुरानी है। उनके पास अभी भी  जैकी श्रॉफ के ट्राउजर हैं जो उन्होंने एक फिल्म में इस्तेमाल किए थे और अब तक वापस नहीं दिए हैं।
 

912
सोनम, रिया कपूर की एसेसरीज पर भी होती है निगाह

अनिल कपूर ने यह भी कहा कि वह अक्सर अपनी बेटियों, सोनम कपूर और रिया कपूर के कपड़ों और एक्सेसरीज को देखते हैं और उनसे उधार भी लेते हैं।

1012
कैरेक्टर के लिए कुछ भी करेगा

 उन्होंने कहा, "मैं अपने कैरेक्टर को दिलचस्प बनाने के लिए किसी का भी कुछ भी चुरा सकता हूं। 

1112
रिया, सोनम की अलमारी से चुराए सनग्लासेस

 मैंने रिया, सोनम की अलमारी से उनके सनग्लासेस चुरा लिए थे। इन दिनों जैकेट और कोट सहित कुछ कपड़े पूरी तरह से यूनिसेक्स हैं। हम अक्सर एक दूसरे के कपड़े पहनते हैं।"

1212
अनिल कपूर का वर्क फ्रंट

अनिल अगली बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ नज़र आएंगे। उनके पास ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फाइटर (2024) भी है। द नाइट मैनेजर का दूसरा भाग जुलाई 2023 में प्रीमियर होगा।

Share this Photo Gallery

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Recommended Photos