अब 'रामायण' और 'महाभारत' से निकला 'गदर 2' का कनेक्शन, खुद डायरेक्टर ने किया खुलासा

Published : Jul 28, 2023, 12:13 PM IST
Gadar 2

सार

'गदर 2' के डायरेक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि इस फिल्म का कनेक्शन 'रामायण' और 'महाभारत' से है। अब इस बात को सुनने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि ऐसा कैसे?

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें इसकी पूरी टीम एक साथ नजर आई। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि 'गदर 2' का कनेक्शन 'रामायण' और 'महाभारत' से है।

क्या 'गदर 2' महाभारत भारत से प्रेरित है?

फिल्म 'गदर 2' के टीजर और ट्रेलर में सनी देओल ने फिल्म में अभिमन्यु चक्र की तरह भारी गाड़ी का पहिया उठाया हुआ है। वहीं उत्कर्ष और वो युद्ध के मैदान में महाभारत की तरह लड़ते दिख रहे हैं। इस वजह से ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मीडिया ने पूछा कि सनी और उत्कर्ष युद्ध के मैदान में उसी तरह खड़े दिख रहे हैं, जैसे महाभारत में अर्जुन ने भगवान कृष्ण के साथ मिलकर युद्ध लड़ा था। क्या फिल्म महाभारत भारत से प्रेरित है?

इसके जवाब में अनिल ने हामी भरते हुए कहा, 'हां ये एकदम सच है। पहली गदर भी रामायण से प्रेरित थी। जब भगवान राम सीता मां को लंका में लेने के लिए जाते हैं। 'गदर' में तारा सिंह सकीना को बचाने गया था। मैंने इसमें 'रामायण' और 'महाभारत' दोनों से प्रेरणा ली है। इस बार भी ये चीज आपको फिल्म देखने के बाद साफ हो जाएगी। आप 'गदर 2' देखने के बाद खुद-ब खुद इससे रिलेट कर पाएंगे।

22 साल बाद रिलीज होने जा रहा फिल्म का दूसरा पार्ट

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, 'गदर' का पहला पार्ट 2001 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ अमरीश पुरी, ओम पुरी और लिलेट दुबे भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने उस समय 250 करोड़ की कमाई की थी। अब फिल्म के दूसरा पार्ट में तारा सिंह बने सनी देओल अपने परिवार के खातिर सबसे लड़ते हुए नजर आएंगे। अब देखना खास होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट फैंस को पसंद आता है या नहीं।

और पढ़ें..

हैक हुआ प्रभास का फेसबुक अकाउंट: हैकर ने किए ऐसे पोस्ट जिसे देखकर लोग करने लगे सुपरस्टार को ट्रोल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश