प्रभास का फेसबुक अकाउंट हाल ही में हैक हो गया। हैक करने के बाद हैकर ने उनके अकाउंट से कुछ वीडियोज भी शेयर किए, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार प्रभास अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच हाल ही में उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हैक करने के बाद हैकर ने उनके अकाउंट से अजीबोगरीब पोस्ट शेयर करने शुरु कर दिए। उनके इन पोस्ट को देखने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इसके बाद प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैकर के पोस्ट शेयर करने के बाद प्रभास को किया गया ट्रोल

प्रभास के फेसबुक अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर ने 2 वीडियो भी शेयर किए। हैकर ने पहले तो एक फनी वीडियो शेयर किया। इसके साथ उसने लिखा, 'अनलकी लोग।' वहीं दूसरे पोस्ट में हैकर ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स फुटबॉल खेल रहा था। इसे शेयर कर उसने लिखा, 'बॉल फेल्स अराउंड द वर्ल्ड'। इन वीडियोज को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके साथ ही कुछ लोग प्रभास को 'आदिपुरुष' के चलते भी खरी खोटी सुनाने लगे।

यह सब देखने के बाद प्रभास ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'सभी को नमस्कार, मेरा फेसबुक पेज कॉम्प्रोमाइज हो गया है। टीम इस मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है।'

प्रभास का वर्कफ्रंट

प्रभास को हाल ही में ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही विवादों में घिरी रही। लोगों को फिल्म के डायलॉग्स पसंद नहीं आए हैं, तो कुछ को राम और माता सीता के मॉडर्न लुक। इस वजह से देशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गाया। 700 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 390 करोड़ का ही कलेक्शन किया। प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो जल्द ही 'प्रोजेक्ट के' यानी 'कल्कि 2898' और सालार पार्ट 1 में नजर आने वाले हैं।

और पढ़ें..

RARKPK Review: मॉर्डन फैमिली ड्रामा में लव स्टोरी का तड़का, रणवीर-आलिया की शानदार केमिस्ट्री