Jailer 2 Advance Booking: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले दुनियाभर में एडवांस बुकिंग से 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करती नजर आ रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर दुनियाभर में टिकटों की बिक्री से 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन होने की खबर है। 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म के पास अभी बुकिंग के लिए चार दिन और हैं। ऐसे में दर्शकों की नजर अब इसकी ओपनिंग पर टिकी है।

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?

‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े फिल्म के लिए अच्छी खबर बनकर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में एडवांस टिकट बिक्री से 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें विदेशों में टिकटों की बिक्री का बड़ा योगदान है। भारत में शुरुआती बुकिंग के दौरान 2.63 लाख से ज्यादा टिकट बिके थे।

विदेशों में भी रजनीकांत का जलवा

रजनीकांत की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। उनकी फिल्मों को विदेशों में भी अच्छा दर्शक वर्ग मिलता है। ‘जेलर 2’ की शुरुआती एडवांस बुकिंग में भी इंटरनेशनल मार्केट की अहम भूमिका दिखाई दे रही हैं। विदेशो में फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग में तमिलनाडु सबसे आगे बताया जा रहा है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य से ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में करीब 3.73 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हुआ था। चेन्नई भी टिकट बिक्री के मामले में आगे रही।

और पढ़ें: 21 करोड़ की फीस नहीं, इस वजह से अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी Drishyam 3? 'गायतोंडे' ने किया खुलासा

कब रिलीज होगी ‘जेलर 2’ और कौन हैं कलाकार?

‘जेलर 2’ (Jailer 2) एक तमिल एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, एस जे सूर्या, ममूटी और शिव राजकुमार इस मूवी में नजर आएंगे।

और पढ़ें: The Paradise OTT Release: ‘धुरंधर 2’ की राह पर नानी! ‘द पैराडाइज’ के OTT वर्जन के लिए तैयार किया गया नया प्लान