MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • रिश्ते में काव्या मारन के क्या लगते हैं रजनीकांत? अनिरुद्ध से शादी के बाद किससे क्या है रिश्ता?

रिश्ते में काव्या मारन के क्या लगते हैं रजनीकांत? अनिरुद्ध से शादी के बाद किससे क्या है रिश्ता?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन और तमिल संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में प्राइवेट सेरेमनी में 7 फेरे लिए। शादी के बाद काव्या मारन का रिश्ता साउथ के एक बड़े परिवार से जुड़ गया है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Nov 12 2026, 02:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
शादी के बाद रजनीकांत से जुड़ी काव्या मारन की रिश्तेदारी
Image Credit : Instagram

शादी के बाद रजनीकांत से जुड़ी काव्या मारन की रिश्तेदारी

काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की सबसे खास बात यह है कि अनिरुद्ध के परिवार का सुपरस्टार रजनीकांत से करीबी रिश्ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शादी के बाद काव्या मारन की ससुराल में कौन-कौन हैं और उनका किससे क्या रिश्ता होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
रजनीकांत हैं अनिरुद्ध रविचंदर के मामा
Image Credit : Instagram

रजनीकांत हैं अनिरुद्ध रविचंदर के मामा

  • अनिरुद्ध रविचंदर का परिवार तमिल फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव रखता है। सुपरस्टार रजनीकांत उनके मामा लगते हैं।
  • दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर की बहन हैं। इस तरह रजनीकांत अनिरुद्ध के मामा और लता उनकी मामी हुईं।
  • शादी के बाद काव्या मारन का रिश्ता भी रजनीकांत के परिवार से जुड़ गया है। यानी अब वह सुपरस्टार रजनीकांत की भांजे की पत्नी हैं और रजनीकांत उनके मामा ससुर हुए।

Related Articles

Related image1
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के लिए रवाना हुए रजनीकांत, जानिए रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल
Related image2
IPL टीम मालकिन काव्या मारन बनीं दुल्हन, अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर
38
कौन हैं काव्या मारन के सास-ससुर?
Image Credit : Instagram

कौन हैं काव्या मारन के सास-ससुर?

  • अनिरुद्ध रविचंदर के पिता यानी काव्या मारन के ससुर रवि राघवेंद्र तमिल फिल्मों और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता हैं। वह अपनी एक्टिंग के लिए तमिल इंडस्ट्री में पहचाने जाते हैं।
  • उनकी अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। वहीं, अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी रविचंदर एक क्लासिकल डांसर हैं। इस तरह अनिरुद्ध को कला और मनोरंजन की दुनिया विरासत में मिली है।
  • उनके परिवार के कई सदस्य दक्षिण भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं।
48
अनिरुद्ध की शादी में रजनीकांत ने लगाए जबरदस्त ठुमके
Image Credit : Instagram

अनिरुद्ध की शादी में रजनीकांत ने लगाए जबरदस्त ठुमके

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बीच सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजनीकांत अपने भांजे अनिरुद्ध के कंपोज किए हुए गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
  • वीडियो में रजनीकांत पहले अपनी फिल्म 'पेट्टा' (2019) के गाने 'मराना मास' पर थिरकते दिखाई देते हैं। इसके बाद गाना बदलकर फिल्म 'वेट्टैयन' (2024) का 'मनसिलायो' हो जाता है।
  • इस गाने पर भी सुपरस्टार पूरे जोश के साथ डांस करते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गानों का म्यूजिक अनिरुद्ध ने ही तैयार किया है।

#KavyaMaran #SuperstarRajinikanth https://t.co/uoc7FfkiGF

— Pras (@hvbhat) November 11, 2026

58
अनिरुद्ध-काव्या की शादी में पहुंचे दोनों परिवारों के करीबी
Image Credit : Instagram

अनिरुद्ध-काव्या की शादी में पहुंचे दोनों परिवारों के करीबी

  • शादी समारोह का यह वीडियो वहां मौजूद एक मेहमान ने रिकॉर्ड किया था। हालांकि, इसे परिवार की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया।
  • वीडियो में रजनीकांत के आसपास दोनों परिवारों के सदस्य नजर आ रहे हैं। इनमें सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र भी शामिल हैं।
  • रजनीकांत की बेटी सौंदर्या उनके बाईं ओर दिखाई देती हैं, जबकि नवविवाहित जोड़ा अनिरुद्ध और काव्या उनके दाईं ओर खड़ा नजर आता है।
68
10 नवंबर को सगाई, 11 नवंबर को ग्रीस में शादी
Image Credit : Instagram

10 नवंबर को सगाई, 11 नवंबर को ग्रीस में शादी

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी का आयोजन बेहद निजी रखा गया था। इसमें परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया था।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले 10 नवंबर को पारंपरिक तमिल रस्म 'निचयाथार्थम' के तहत सगाई समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद अगले दिन दोनों ने शादी की रस्में पूरी कीं।
  • इस खास मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पत्नी लता और बेटी ऐश्वर्या के साथ ग्रीस पहुंचे थे। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी शादी समारोह में शामिल हुए।
78
21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
Image Credit : Instagram

21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन

ग्रीस में निजी समारोह में शादी करने के बाद अनिरुद्ध और काव्या मारन चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में होगा।

88
काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में पहुंचेंगी जानी-मानी हस्तियां
Image Credit : Instagram

काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में पहुंचेंगी जानी-मानी हस्तियां

काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और कारोबार जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। ग्रीस में हुई निजी शादी के बाद चेन्नई का यह रिसेप्शन काफी भव्य होने की संभावना है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shah Rukh Khan Viral Video: 'घर में मुझे कुछ करने की इजाज़त नहीं', शाहरुख़ खान ने गिनाए गौरी के नियम!
Recommended image2
OTT Releases This Week: 'जेलर 2' से 'रणबाली'' तक, इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये 5 बड़ी फिल्में
Recommended image3
Ramayana Worldwide Collection: 'रामायणम्' 1000 करोड़ से बस इतनी दूर, 7वें दिन भी रहा BO पर दबदबा!
Recommended image4
Ramayana Collection Day 7: सातवें दिन गिरी 'रामायण' की कमाई, फिर भी भारत में 500 Cr पार
Recommended image5
अनंत सिंह की बेटी की शादी: खेसारी लाल यादव से पवन सिंह तक...जानें कौन-कौन से स्टार्स आ रहे
Related Stories
Recommended image1
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के लिए रवाना हुए रजनीकांत, जानिए रिसेप्शन तक की पूरी डिटेल
Recommended image2
IPL टीम मालकिन काव्या मारन बनीं दुल्हन, अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved