Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों के बीच रजनीकांत समेत कई बड़े नामों की हलचल तेज है। चेन्नई से ग्रीस तक, जानिए पूरा मामला।

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी इन दिनों चर्चा में है। खबरें हैं कि दोनों ग्रीस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच चेन्नई एयरपोर्ट से सुपरस्टार रजनीकांत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इस खास समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। इतना ही नहीं, तमिलनाडु के कई बड़े राजनीतिक चेहरों की विदेश यात्रा की खबरों ने भी इस शादी को सुर्खियों में ला दिया है।

ग्रीस के लिए क्यों रवाना हुए रजनीकांत?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी में शामिल होने के लिए ग्रीस जा रहे हैं। खबरों में दावा किया जा रहा है कि शादी 10 और 11 नवंबर को हो सकती है। अनिरुद्ध और रजनीकांत के बीच पारिवारिक रिश्ता भी है। रजनीकांत की पत्नी लता की बहन अनिरुद्ध की मां लक्ष्मी राघवेंद्र हैं। इस लिहाज से अनिरुद्ध, रजनीकांत के भांजे लगते हैं। अनिरुद्ध ने हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के लिए भी संगीत तैयार किया है।

Scroll to load tweet…

रजनीकांत की फ्लाइट से तस्वीर हुई वायरल?

एयरपोर्ट के वीडियो के अलावा रजनीकांत की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह अपनी ग्रीस यात्रा के दौरान विमान के बिजनेस क्लास केबिन में एयरलाइन के एक कर्मचारी के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऐश्वर्या उनके पीछे बैठी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद अनिरुद्ध-काव्या की शादी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Scroll to load tweet…

अनिरुद्ध-काव्या की शादी में कौन-कौन पहुंच रहा है?

रजनीकांत के अलावा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन के भी चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखाई देने के वीडियो सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 9 नवंबर की सुबह दुबई के रास्ते एमिरेट्स की उड़ान से ग्रीस के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वे 13 नवंबर को चेन्नई लौट सकते हैं। हालांकि, उनकी यात्रा का शादी से जुड़ाव मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया गया है।

Scroll to load tweet…

चेन्नई में कब होगा काव्या-अनिरुद्ध का रिएक्शन?

अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरों के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने चेन्नई में होने उनकी वेडिंग सेरेमनी के रिसेप्शन की तारीख की पुष्टि की है। यह कार्यक्रम 21 नवंबर को होना है। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर काव्या के माता-पिता सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की मुख्यमंत्री से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की गईं। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने मुख्यमंत्री को अपनी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Scroll to load tweet…

रिसेप्शन के लिए किन बड़ी हस्तियों को मिला न्योता?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, अभिनेता अजित कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, इन सभी के समारोह में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

YouTube video player