
एंटरटेनमेंट डेस्क. आशिकी गर्ल के नाम से फेमस अनु अग्रवाल (Anu Agrawal) 56 साल की हो गईं हैं। 1969 में नई दिल्ली में जन्मी अनु को डेब्यू फिल्म यानी आशिकी ने रातोंरात स्टार बना दिया था। लेकिन इसके बाद वो कोई हिट नहीं दे पाईं। कुछ फिल्मों में नजर जरूर आईं, पर इनमें से कोई हिट नहीं रही। फिर उनके साथ एक ऐसा भयानक हादसा हुआ, जिसके बारे में सोच कर वे आज भी कांप जाती हैं। दरअसल, उनका एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वे अपनी याददाश्त शो बैठी थी और 29 दिनों तक कोमा में रही थी। आइए, जानते हैं अनु अग्रवाल की कहानी...
1990 में आई फिल्म आशिकी के बाद अनु अग्रवाल को लगातार फिल्में ऑफर होने लगी। फिल्मों में काम करने के दौरान 1999 में अनु का एक्सीडेंट हो गया था। बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में अनु ने बताया था कि वे एक दिन पार्टी से लौट रही थीं। तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। ये एक्सीडेंट बहुत भयानक था और इसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें भी लगी थी। उन्हें लकवा हो गया था। उन्होंने बताया था कि एक्सीडेंट के बाद वे करीब 29 दिनों तक कोमा में ही थी। उनके चेहरे की कई सर्जरी करनी पड़ी थी। सर्जरी की वजह से उनके चेहरे पर धब्बे बन गए, पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा था। उन्हें पूरी तरह से रिकवरी होने में 3 साल लगे। इस दौरान उनकी याददाश्त भी चली गई थी। एक्सीडेंट के बाद वे किसी भी फिल्म भी नजर नहीं आईं।
ये भी पढ़ें… अंबानी के स्कूल का मेन्यू, ऐसा खाना खाते हैं ऐश्वर्या राय-SRK के बच्चे
महेश भट्ट एक फिल्म आशिकी बना रहे थे और इसके लिए वे नए चेहरे चाहते थे। कईयों के ऑडिशन लेने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म के लिए अनु अग्रवाल और राहुल रॉय को चुना। फिल्म 1990 में रिलीज हुई। फ्रेश चेहरों के साथ आई इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही गदर मचा दिया। फिल्म के गानों ने भी जबरदस्त धूम मचाई। आशिकी के स्टारडम से अनु काफी घबरा भी गई थी। उनके घर के बाहर हजारों फैन्स उनसे मिलने खड़े रहने लगे, जिन्हें देखकर वे काफी डर गई थी। कईयों ने तो उन्हें शादी के प्रपोज भी किया।
आशिकी के बाद अनु अग्रवाल गजब तमाशा, किंग अंकल, खल नायिका, जनम कुंडली, राम शास्त्र, रिटर्न ऑफ ज्वैल थीफ जैसी फिल्मों में नजर आई। फिर उनका एक्सीडेंट हो गया। ठीक होने के बाद वे साधु बनने पहाड़ों पर गई। फिर झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को योग सीखाने का काम किया। हालांकि, कुछ साल पहले उन्होंने फिल्मों में लौटने की ख्वाहिश जताई थी। वे मेकर्स से मुलाकातें भी कर रही हैं। अभी तक उनके हाथ कोई फिल्म नहीं लगी है।
ये भी पढ़ें...
50Cr का घर-फिटनेस ब्रांड-फॉर्महाउस, ये हैं ऋतिक रोशन की 6 महंगी चीजें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।