
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। दरअसल हाल ही में अनुपम शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे। इस दौरान शुभंकर ने अनुपम से पूछा कि कभी आपको लगता है कि आपका खुद का एक बच्चा होता। वहीं इस बारे में अनुपम ने भी खुलकर बात की।
अनुपम खेर को अपनी लाइफ में होता है खालीपन महसूस
अनुपम खेर ने कहा, 'मुझे पहले ऐसा महसूस नहीं होता था, लेकिन अब पिछले 7-8 में कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है। ऐसा नहीं है कि मैं सिकंदर से खुश नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि एक बच्चे को बड़ा होते देखना खुशी की बात है। बॉन्डिंग देखना खुशी की बात है। ये बिल्कुल सच जवाब है। मैं इसका जवाब देने से बच सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता, लेकिन यह ठीक है। यह मेरे जीवन की कोई ट्रेजेडी नहीं है, लेकिन, मुझे कभी-कभी लगता है कि अगर कोई होता तो अच्छी बात होती।
मैं अपनी लाइफ में काम की वजह से बहुत बिजी रहता हूं, लेकिन जब मेरी उम्र 50-55 हो गई, तो मुझे खालीपन महसूस होने लगा। ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि किरण और सिकंदर अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गईं। मैं अपनी ऑर्गेनाइजेशन में बच्चों के साथ बहुत काम करता हूं, तो कभी-कभी ऐसा फील होता है। वहीं मुझे अपने दोस्तों के बच्चों को देखकर लगता है कि मेरी भी बॉन्डिंग होती।
सिकंदर खेर के सौतेले पिता हैं अनुपम खेर
अनुपम ने 1985 में किरण के साथ सात फेरे लिए थे। इससे पहले अनुपम ने खुलासा किया था कि जब सिकंदर उनकी जिंदगी में आए थे तब वो चार साल के थे। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुपम और किरण ने मिलकर बच्चा पैदा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। आपको बता दें अनुपम की पहली शादी अभिनेत्री मधुमती कपूर से हुई थी, जबकि किरण की शादी गौतम बेरी से हुई थी।
और पढ़ें..
12 साल से गायब टीवी की सबसे खूबसूरत हीरोइन! जानिए क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।