
एंटरटेनमेंट डेस्क. वैसे तो अनुराग कश्यप ने अपने अब तक के करियर में कई फ़िल्में निर्देशित की हैं। लेकिन उनकी एक ऐसी फिल्म भी है, जो 2003 में रिलीज होनी थी। लेकिन इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वह फिल्म अब 22 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का नाम है 'पांच', जिसमें के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य, तेजस्विनी कोल्हापुरे, शरत सक्सेना, विजय राज और अभिनव कश्यप जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई है।
'पांच' के प्रोड्यूसर टूटू शर्मा ने बॉलीवुड हंगमा को दिए एक इंटरव्यू में ‘पांच’ की थिएटर रिलीज के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "पांच जाहिरतौर पर अगले साल रिलीज हो रही है। मैं इसे 6 महीने के अंदर सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान बना रहा हूं। इस फिल्म को बैन कर दिया गया था। इसके नेगेटिव थोड़े खराब हो गए हैं, जिन्हें रीस्टोर करने की प्रोसेस जारी है। जैसे ही ये तैयार हो जाएंगे, हम 'पांच' को रिलीज कर देंगे।"
टूटू शर्मा ने आगे कहा, "सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन(CBFC) के साथ जो इश्यू थे, वे सुलझा लिए गए थे। लेकिन फिर हमें कुछ और चैलेंजेस का सामना करना पड़ा। इसलिए फिल्म बन हो गई। अब फिल्मों को दोबारा चलाने का चलन शुरू हो गया है। इसलिए हम 'पांच' के पोटेंशियल को इमेजिन कर सकते हैं। यह बेहद उत्साहजनक संकेत है। इसके अलावा यह समय ऐसा है, जिसमें इस तरह की फिल्म देखी जा रही हैं और इन्हें ऑडियंस मिल रहे हैं।"
'पांच' की कहानी पुणे में 1976-77 में हुए जोशी-अभ्यंकर सीरियल हत्याकांड पर बेस्ड है और यह बतौर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पहली फिल्म है। फिल्म के सेंसटिव विषय, गाली-गलौज से भरी भाषा और हिंसा की वजह से CBFC ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इसे बैन कर दिया गया था।
और पढ़ें…
देश की वो सबसे महंगी मूवी, जिसने डायरेक्टर का करियर ही ख़त्म कर दिया!
सुपरस्टार से प्यार के चर्चे शुरू हुए तो इंडस्ट्री छोड़ दी, कौन है वो एक्ट्रेस?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।