माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला पहने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट-अनुष्का, देखें VIDEO

Published : Dec 16, 2025, 12:56 PM ISTUpdated : Dec 16, 2025, 01:08 PM IST
विराट-अनुष्का

सार

Anushka Sharma and Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की। महाराज जी ने उन्हें विनम्र रहने, नामजप करने और भगवान से मिलने का लक्ष्य बनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हम सब श्री जी के हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली मथुरा के वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। प्रेमानंद जी महाराज की टीम ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अनुष्का और विराट जमीन पर बैठकर महाराज जी से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट ने अपने माथे पर तिलक लगाया हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने तुलसी माला भी पहनी है।

अनुष्का और विराट कोहली को प्रेमानंद जी ने दी यह सीख

वायरल वीडियो में प्रेमानंद जी अनुष्का और विराट से कहते हैं, 'अपने कार्य को सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खूब नामजप कीजिए। जीवन को प्रगतिशील बनाना है। जब तक भगवान न मिल जाएं, तब तक हमारी यात्रा रुकनी नहीं है। सब क्षेत्रों को पार करके..एक बार ठाकुर जी को भी देखें। जो मेरा असली पिता है, जिसने मुझे बनाया है। उसको एक बार देखें, ऐसी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की लालसा तो होनी चाहिए। सुनते हैं कि बहुत सुंदर हैं। ऐसे में आपको भगवान से मिलने का लक्ष्य बना लेना चाहिए।' इसके बाद अनु्ष्का कहती हैं, हम आपके हैं महाराज जी। यह सुनकर प्रेमानंद जी कहते हैं, 'हम सब श्री जी के हैं। उनकी छत्रछाया में हैं। हम सब उसी के बच्चे हैं।' इस दौरान अनुष्का के आंखो में आंसू भी दिखाई दिए। फिर महाराज जी से बात खत्म करने के बाद अनुष्का और विराट उनका आशीर्वाद लेते हैं ऐर फिर उनसे विदा ले लेते हैं।

 

ये भी पढ़ें..

Thalapathy Vijay के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी जन नायगन, इतना है रनटाइम

करीना कपूर की इस चीज से सैफ अली खान को होती है जलन, सालों बाद किया बड़ा खुलासा

कई सेलेब्स प्रेमानंद जी से आशीर्वाद लेने जा चुके हैं वृंदावन

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार प्रेमानंद जी से मिलने नहीं पहुंचे है। वो पहले भी कई बार वृंदावन जाकर बाबा की शरण में आ चुके हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलावा प्रेमानंद महाराज की शरण में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, पलाश मुच्छल आदि, जैसे कई बॉलीवुड सेलब्स जा चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश