
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर एआर रहमान के बेटे एआर अमीन एक खतरनाक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल, एआर अमीन अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग क रहे थे, इसी दौरान वो क्रेन के नीचे आने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर उनकी जान बच गई। इस हादसे के बाद से ही अमीन बेहद डरे हुए हैं और उस वाकये को याद करके सिहर उठते हैं।
चंद सेकेंड दूर थी मौत..
बता दें कि एआर अमीन के साथ ये वाकया गुरुवार 2 मार्च को हुआ। अमीन अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान सेट पर सभी अपने-अपने कामों में बिजी थे। वहीं पास में खड़ी क्रेन में एक झूमर लगा हुआ था। अमीन इसी झूमर के नीचे खड़े थे और अचानक वह गिर पड़ा। चंद सेकंड भी देर हो जाती तो वो झूमर अमीन पर आ गिरा होता। अमीन के मुताबिक, इस हादसे के बाद से ही वो गहरे सदमे में हैं। उन्होंने इस वाकये की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।
क्या है पूरा मामला?
एआर अमीन ने इंस्टग्राम पर सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में क्रेन पर लटके झूमर और हादसे के बाद वहां क्या हाल हुआ, इसे साफ देखा जा सकता है। फोटो पोस्ट करते हुए अमीन ने लिखा- मैं उस सर्वशक्तिमान, मेरे पैरेंट्स, फैमिली और शुभचिंतकों के साथ ही अपने आध्यात्मिक गुरु का भी आभारी हूं कि उनकी दुआओं के चलते आज मैं जीवित और सुरक्षित हूं। कुछ दिनों पहले मैं एक गाने की शूटिंग कर रहा था। मुझे अपनी टीम पर भरोसा था कि उन्होंने सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा होगा। मेरा पूरा फोकस कैमरे के सामने परफॉर्म करने पर था। जब मैं झूमर के नीचे खड़े होकर शूट कर रहा था, तभी क्रेन से लटका झूमर और जिस पर वो लगा हुआ था, सबकुछ नीचे आ गिरा।
2015 में डेब्यू, इन फिल्मों में गाए गाने
बता दें कि एआर रहमान के बेटे अमीन ने 2015 में तमिल फिल्म 'ओ कधल कनमनी' से बतौर सिंगर डेब्यू किया था। इसके बाद वो तेलुगू, अंग्रेजी और हिंदी फिल्मों के भी गाने गा चुके हैं। बॉलीवुड की बात करें तो एआर अमीन ने फिल्म 'ओके जानू', 'सचिन: एक बिलियन ड्रीम्स', '2.0' और 'दिल बेचारा' जैसी फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।