
Arjun Kapoor Affair With Arpita And Malaika : अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 40 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे की फिल्में भले ही ना चली हों, लेकिन उन्होंने अफेयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके दो रिलेशनशिप तो सलमान खान की सीधे फैमिली से जुड़ी हुई हैं।
अर्पिता खान से हुआ अर्जुन कपूर को प्यार
अर्पिता पूरे खान फैमिली की जान हैं, सलमान सहित पूरा घर उनको बहुच चाहता है। भले ही वे सलीम खान की गोद ली बेटी हों, लेकिन उनका रुतबा कभी इस घर में कम नहीं हुआ । आज भी इस फैमिली के ज्यादातर फंक्शन अर्पिता के रेसीडेंस पर आयोजित किए जाते हैं। अर्पिता और सलमान खान के बीच की बांडिंग भी किसी से छिपी नहीं है। वे दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा जान देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में दबंग खान की सबसे प्रिय बहन से किसी एक्टर के द्वारा रिलेशनशिप करना थोड़ा रिस्की हो सकता है, वो भी तब जब सलमान की बॉलीवुड में तूती बोलती है, लेकिन अर्जुन कपूर ये डेयरिंग दिखा चुके हैं।
अर्पिता-अर्जुन के बीच 2 साल चला अफेयर
अर्जुन कपूर और अर्पिता खान के बीच लगभग दो साल तक रिलेशनशिप रही । मीडिया सूत्रों के मुताबिक वे अर्पिता से मिलने अक्सर उनके घर जाते थे। अर्जुन अर्पिता के प्यार में एकदम क्रेजी हो गए थे, एक बार उन्होंने इसे ' फर्स्ट एंड ओनली वन सीरियस रिलेशनशिप बताया था।
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता से अफेयर के वक्त उनकी उम्र महज 18 साल की थी। वजन भी डेढ़ सौ किलो के आसपास था। हालांकि अर्पिता भी उनके साथ सीरियस थी। लेकिन दो साल तक चला ये रिश्ता आखिरकर टूट गया।
सलमान खान का कैसा था रिएक्शन
अर्जुन कपूर और अर्पिता के रिश्ते से कभी सलमान खान को ऐतराज नहीं रहा। फिर दोनों का ब्रेकअप हुआ तो भी भाईजान ने रिएक्ट नहीं किया। दोनों अच्छे दोस्त बने रहे ।
मलायका अरोड़ा के साथ अर्जुन कपूर का हुआ अफेयर
अर्जुन कपूर उस समय अर्पिता से मिलने सलमान खान के घर पर अर्जुन कपूर के खूब फेरे लगते थे, फिर उनकी उनकी मलायका अरोड़ा से भी नजरें चार हो गईं। कुछ सालों तक ये रिश्ता दोस्ती और हंसी मजाक का बना रहा। लेकिन साल 2019 के आते-आते दोनों के बीच सीरियस रिलेशनशिप शुरु हो गई । हालांकि इससे पहले मलायका और अरबाज खान ने तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सलमान खान कुछ समय तक अर्जुन से नाराज भी रहे। फिर साल 2024 में जब सभी को लगने लगा था कि अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा शादी करेंगे। लेकिन आखरिकार दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अब सिंगल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।