
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। इस बीच सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते पर मौहर लगा दी है।
अर्पिता ने सोनाक्षी को कहा भाभी
दरअसल हुआ यह कि अर्पिता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अर्पिता और आयुष के साथ सोनाक्षी, जहीर, हुमा कुरेशी आदि लोग नजर आ रहे हैं। इस फोटो के जरिए अर्पिता ने सोनाक्षी को भाभी कहा। हालांकि, कुछ ही समय में अर्पिता ने इसे अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया।
हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में सोनाक्षी-जहीर हुए स्पॉट
अर्पिता ने इसके अलावा भी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें जहीर इकबाल, सोनाक्षी को गले लगाए हुए नजर आए हैं। ये फोटोज हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की हैं। अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सलमान खान ने कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात
सोनाक्षी और जहीर को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कहा जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि जहीर और सोनाक्षी ने कभी भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।
सोनाक्षी-जहीर का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी और जहीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एक साथ फिल्म 'डबल एक्स एल' में नजर आए थे। सतराम रमानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में नजर आई थीं। आपको बता दें जहीर इकबाल ने फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' से अपना करियर शुरू किया था।
और पढ़ें..
सलमान खान की बहन अर्पिता को लोगों ने ऐसा क्या कहा कि आयुष शर्मा ने सुना दी खरी खोटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।