Arshad Warsi की आ रही 5 धांसू फिल्में, SRK की King में भी हो चुकी एंट्री

Published : May 30, 2025, 02:58 PM ISTUpdated : May 30, 2025, 03:00 PM IST

SEBI के बैन के बावजूद, अरशद वारसी की आने वाली फिल्मों में 'जॉली एलएलबी 3', 'धमाल 4', 'किंग', 'आंखें 2', 'वेलकम टू द जंगल'  शामिल हैं। फैंस के लिए राहत की खबर है कि बैन का उनके फिल्मी करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

PREV
18

शेयर बाजार नियामक SEBI ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी पर 1 साल के लिए सिक्‍योरिटी मार्केट में बैन कर दिया है। उनपर पैसा लगाने वाले फिल्म मेकर भी चिंता में है। हालांकि इससे उनके फिल्मी करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। यहां हम उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

28

अरशद वारिसी को उनके फैंस सर्किट नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम बनाया है। उनकी अपकमिंग फिल्मों का दर्शकों का बेसब्री से इंतजार है।

38

जॉली एलएलबी 3:

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ये मूवी 19 सितंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में सुपरहिट रहीं ।

48

धमाल 4

अजय देवगन, रितेश देशमुख के साथ अरशद वारसी की ये फिल्म ईद 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।

58

आंखें 2

अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सिद्दार्थ मल्होत्रा के साथ अरशद वारसी भी इस फिल्म में भी नजर आएंगे। ये फिल्म भी 2025 की आखिरी तिमाही में रिलीज होने की उम्मीद है।

68

किंग

शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, सुहाना खान जैसे 12 स्टार वाली इस मूवी में हाल ही में अरशद वारिसी की एंट्री हुई है। किंग फिल्म की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। ये मूवी साल 2026 में रिलीज होगी।

78

वेलकम टू द जंगल:

वेलकम टू द जंगल का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी जैसे कई स्टार हैं। क्रिसमस 2024 में रिलीज होने वाली फिल्म को पोस्टफोन किया गया है। ये मूवी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

88

मुन्ना भाई 3:

संजय दत्त और अरशद वारसी की सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी स्टॉलमेंट के काफी समय से चर्चे चल रहे हैं। ऑफीशियल अनाउंसमेंट का दर्शकों को इंतजार है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories