अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी को स्टॉक मार्केट से बैन कर दिया गया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ने उन पर एक साल के प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। जानिए अरशद और मारिया पर यह बैन क्यों लगाया गया है…
गुरुवार को SEBI ने एक स्टॉक घोटाले में आदेश जारी कर 59 लोगों को स्टॉक मार्केट से प्रतिबंधित किया। इनमें अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी का नाम भी शामिल है।
27
रिपोर्ट्स की मानें तो सभी 59 लोगों पर 1 साल से 5 साल तक का बैन लगाया गया है। इसके अलावा 5 लाख रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगा है। अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी पर 1 साल का बैन और 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगा है।
37
यह मामला साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (जिसे हम क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम लिमिटेड) के शेयर्स में हुई हेरा-फेरी से जुड़ा हुआ है। अरशद और मारिया को इस मामले में गैर कानूनी तरीके से कमाए गए कुल लाभ 1.05 करोड़ रुपए लौटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
दरअसल, SEBI की मानें तो अरशद और मारिया मनीष मिश्रा के साथ काम कर रहे थे, जिन्होंने कंपनी के बारे में झूठा Buzz फैलाया। कहा जा रहा है कि मनीष मिश्रा ने निवेशकों को लुभाने के लिए मिसलीडिंग यूट्यूब वीडियोज और पेड कैंपेन का सहारा लिया।
57
बताया जाता है कि अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी ने भ्रामक कंटेंट वाले वीडियो बनाए, जिसके बाद साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों की बिक्री में उछाल आया। इसके जरिए कपल ने तगड़ी कमाई की थी।
67
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, SEBI ने मनीष मिश्रा और अरशद वारसी के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट बरामद की है, जिसमें मिश्रा ने अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई के अकाउंट में 25 लाख रुपए ट्रांसफर करने का ऑफर दिया था।
77
यह मामला 2022 का है। SEBI को शिकायतें मिली थीं कि निवेशकों को लुभाने के लिए कंपनी ने भ्रामक वीडियो अपलोड किए हैं। 8 मार्च 2022 से 30 नवम्बर 2022 के बीच सेमी ने इस मामले में जांच की थी। जांच में सामने आया कि द एडवाइजर, मिडकैप कॉल्स, प्रॉफिट यात्रा, मनीराइज और इंडिया बुलिश ने निवेशकों को लुभाने के लिए भ्रामक वीडियो अपलोड किए थे। चैनलों ने दावा किया था कि साधना ब्रॉडकास्ट भविष्य में अच्छा रिटर्न देगी। लेकिन सेमी ने इस दावे को झूठ बताया।