Arshad Warsi Banned From Stock Market: बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी पर शेयर प्रमोशन के चलते SEBI ने प्रतिबंध लगाया है। यूट्यूब वीडियो के जरिए निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है।

यूट्यूब चैनल से एक कंपनी के शेयर का प्रमोशन करना बॉलीवुड स्टार अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी को इतना भारी पड़ गया है कि उन्हें मार्केट्स रेगुलेटर Sebi द्वारा सिक्योरिटीज मार्केट्स (प्रतिभूति बाजारों) से बैन का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अरशद और मारिया के अलावा 57 अन्य लोगों पर भी Sebi की गाज गिरी है। इन सभी लोगों पर 1 से लेकर 5 साल तक का प्रतिबंध लगाया गया है। मामला साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर से जुड़ा हुआ है। अरशद-मारिया और 57 अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब चैनल्स से मिसलीड वीडियोज के जरिए इंवेस्टर्स को साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी पर कितने साल का बैन लगा

बताया जा रहा है कि अरशद वारसी और उनकी पत्नी को इस मामले में 1 साल के लिए स्टॉक मार्केट से बैन किया गया है। इतना ही नहीं, उन पर 5-5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। गुरुवार को Sebi ने उनके खिलाफ आदेश जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी के अलावा बाकी 57 लोगों पर भी 5 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया गया है।

Sebi ने अपने आदेश में क्या कुछ कहा?

सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि अरशद वारसी और बाकी 58 लोग कंपनी साधना ब्रॉडकास्ट को लेकर झूठा Buzz फैलाने वाले मनीष मिश्रा के साथ काम कर रहे थे। मिश्रा ने मिसलीड वीडियो और पेड कैंपेन से इन्वेस्टर्स को गुमराह किया। सेबी को मनीष मिश्रा और अरशद वारसी के बीच की व्हाट्सऐप चैट मिली है, जिसे पता चला कि मिश्रा ने अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई के खाते में 25 लाख रुपए ट्रांसफर करने की पेशकश की थी।

बैन के साथ-साथ सेबी ने इन 59 लोगों को जांच की अवधि से लेकर एक्चुअल पेमेंट की तारीख तक के कुल अवैध लाभ 58.01 करोड़ रुपए को 12 फीसदी सालाना ब्याज के साथ लौटाने के निर्देश दिए हैं।