- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: इस 150 साल पुराने बंगले में रहते हैं Arshad Warsi, देखें सपनों के महल की झलक
PHOTOS: इस 150 साल पुराने बंगले में रहते हैं Arshad Warsi, देखें सपनों के महल की झलक
अरशद वारसी का गोवा में 150 साल पुराना आलीशान बंगला है, जहां वो परिवार के साथ सुकून के पल बिताते हैं। पुर्तगाली स्टाइल में सजा यह बंगला, ऊंची छतों, पुरानी खिड़कियों और बड़े गार्डन से सुसज्जित है।

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी का गोवा में आलीशान बंगला है, जो 150 साल पुराना है। यहां पर वो अपने परिवार के साथ भागती-दौड़ती जिंदगी के आराम और सुकून पाने के लिए जाते हैं।
अरशद ने इस घर को पूरी तरह से पुर्तगाली स्टाइल में सजाया है। इस बंगले में ऊंची-ऊंची छतें और पुरानी खिड़कियां हैं। इसके साथ ही इस घर में बड़ा सा गार्डन भी है।
इस तस्वीर में अरशद और उनकी पत्नी बालकनी में दिखाई दे रहे हैं, जहां से खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
अरशद के इस लग्जरी बंगले में स्विमिंग पूल है, जो इसे काफी रॉयल बनाता है।
इस फोटो में अरशद के बंगले का बेडरूम दिखाई दे रहा है। इसे उन्होंने खूबसूरत तरह से सजाया है।
अरशद वारसी के घर में खूबसूरत पेंटिंग्स बनी हैं, जिसकी अरशद ने खुद बनाया है। उन्हें पेंटिंग्स का काफी शौक है।
यह अरशद के घर का डाइनिंग एरिया है, जिसकी दीवारें हरे-भरे पत्तों की पेंटिंग्स से डेकोरेट की गई हैं।
आपको बता दें अरशद का यह घर करोड़ों का है। इसे उन्होंने करोड़ों रुपए देकर साल 2021 में खरीदा था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

