2 मूवी, 2-2 बार एक ही नाम से बनीं, एक हीरोइन हर बार नज़र आई

Published : May 02, 2025, 07:15 AM ISTUpdated : May 02, 2025, 08:51 AM IST

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हुए हैं, जिन्होंने एक ही नाम से दो और उससे ज्यादा फ़िल्में भी की हैं। हम ऐसी ही दो फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो दो-दो बार एक ही नाम से बनीं और हर बार अरुणा ईरानी ने अहम् रोल निभाया...

PREV
15

अरुणा ईरानी ने एक ही टाइटल वाली दो-दो बार, जो दो फिल्में की हैं, वे हैं कर्तव्य और कुदरत। जानिए इन चारों फिल्मों के बारे में...

25

पहले बात कर्तव्य की करते हैं। इस टाइटल वाली पहली फिल्म 1979 में आई थी, जिसका निर्देशन मोहन सहगल ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र, रेखा, विनोद मेहरा, निरूपा रॉय और अरुणा ईरानी की अहम् भूमिका थी। अरुणा ईरानी ने इस फिल्म में लाछी नाम का किरदार निभाया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

35

1995 में डायरेक्टर राज कंवर ने 'कर्तव्य' नाम से फिल्म बनाई। इस फिल्म में लीड रोल संजय कपूर और जूही चावला का था, जबकि अमरीश पुरी और अरुणा ईरानी भी इस फिल्म में अहम् रोल में नज़र आए थे। यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई थी।

45

अब बात करते हैं 'कुदरत' की। इस टाइटल वाली पहली फिल्म 1981 में आई, जिसमें राज कुमार, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, विनोद खन्ना, प्रिया राजवंश और अरुणा ईरानी ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस हिट फिल्म का निर्देशन चेतन आनंद ने किया था।

55

'कुदरत' टाइटल वाली दूसरी फिल्म डायरेक्टर राज एन. सिप्पी ने बनाई थी। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, उर्मिला मातोंडकर और अरुणा ईरानी का अहम् रोल था। 1998 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories