सुपरहिट डेब्यू, तीन 500 करोड़ी फ़िल्में दीं, अब 7 साल से पर्दे से गायब!
Happy Birthday Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 17 साल के फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दीं। उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। लेकिन वे बीते 7 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं।

अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म रही थी सुपरहिट
1 मई 1988 को भगवान राम की धरती अयोध्या में पैदा हुईं अनुष्का शर्मा ने 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा के हीरो सुपरस्टार शाहरुख़ खान थे। फिल्म ने भारत में 84.68 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 151.58 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
तीनों के खान सुपरस्टार के साथ किया काम
अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने तीनों खान सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। इनमें से भी सबसे ज्यादा फ़िल्में उनकी शाहरुख़ खान के साथ आईं। वे SRK संग सुपरहिट 'रब ने बना दी जोड़ी', हिट 'जब तक है जान', सेमी हिट 'ऐ दिल है मुश्किल', फ्लॉप 'जब हैरी मेट सेजल' और डिजास्टर 'जीरो' में दिखीं। वहीं आमिर खान के खान के साथ वे 'पीके' और सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में नजर आईं और दोनों फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
500 करोड़ क्लब में अनुष्का शर्मा की तीन फ़िल्में
अगर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली तीन फ़िल्में 'पीके', 'सुल्तान' और 'संजू' दी हैं। तीनों फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 769.89 करोड़ रुपए, 614.49 करोड़ रुपए और 586.85 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
डिजास्टर रही थी अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म
अनुष्का शर्मा बड़े पर्दे पर लीड एक्ट्रेस के तौर पर पिछली बार 'ज़ीरो' में नज़र आई थीं। आनंद एल. राय के निर्देशन वाली इस फिल्म में शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ की भी अहम् भूमिका थी। लगभग 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 90.28 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर साबित हुई थी।
अनुष्का शर्मा की एक फिल्म, जो रिलीज नहीं हो सकी
अनुष्का शर्मा ने एक्ट्रेस के तौर पर 'जीरो' के बाद बायोग्राफिकल स्पोर्ट ड्रामा 'चकदा एक्सप्रेस' साइन की थी। डायरेक्टर प्रोसित रॉय की यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें अनुष्का लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म बनकर तैयार है। 2022 में यह रिलीज होनी थी। लेकिन अब तक अटकी हुई है। फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

