शाहरुख खान ने जवान से पहले इन फिल्मों में भी निभाया ग्रे किरदार, जानिए कौन रही हिट, कौन फ्लॉप

Published : Jul 27, 2023, 02:19 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान इन दिनों फिल्म जवान की वजह से चर्चा में हैं। जवान के टीजर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में वे एक विलेन के रोल में नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि शाहरुख ने पहले भी कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया है। 

PREV
16
बाजीगर

'बाजीगर' साल 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने विलेन का रोल निभाया था। इसमें शाहरुख खान की परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

26
डर

शाहरुख खान ने बाजीगर के बाद फिल्म 'डर' में काम किया था। इस फिल्म में उनके रोल ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला थीं और सनी देओल भी लीड रोल में थे। बता दें कि यह फिल्म अपने समय की बेहद हिट मूवी रही थी।

36
अंजाम

अंजाम में शाहरुख खान के रोल को देखकर लोगों का सिर घूम गया था। इस फिल्म में भी शाहरुख खान ने एक विलेन की भूमिका निभाई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

46
डॉन

2006 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन' में शाहरुख खान ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख ने डॉन और विजय दो किरदार निभाए थे। शाहरुख खान की यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी।

56
डॉन 2

2011 में रिलीज हुआ डॉन का दूसरा पार्ट डॉन 2 काफी सुर्खियों में रहा। फैंस ने शाहरुख खान के इस किरदार को खूब पसंद किया। वहीं यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

66
रईस

रईस फिल्म में भी शाहरुख खान ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी थीं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 290 करोड़ का कलेक्शन कर शाहरुख की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories