Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल युद्ध से प्रेरित होकर बनी यह 7 बॉलीवुड फिल्में, सुपरहिट कहानियों ने ऐसे जीता फैंस का दिल

Published : Jul 26, 2023, 11:18 AM ISTUpdated : Jul 26, 2023, 11:19 AM IST

Kargil Vijay Diwas 2023: बॉलीवुड में कई फिल्म कारगिल पर बनाई जा चुकी है। ऐसी फिल्मों को फैंस खूब पसंद करते हैं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती है। तो आज कारगिल दिवस पर जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में..

PREV
17
बॉर्डर

साल 1997 में जेपी दत्ता ने भारत-पाकिस्तान युद्ध से प्रेरित होकर फिल्म 'बॉर्डर' बनाई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी जैसे एक्टर्स ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था।

27
एलओसी: कारगिल

फिल्म एलओसी: कारगिल साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साल 1999 में हुई भारत-पाकिस्तान के युद्ध की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म भी जेपी दत्ता के निर्देशन में ही बनी थी। इसमें अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, मोहनीश बहल, सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, ईशा देओल और रवीना टंडन लीड रोल में थे।

37
लक्ष्य

वॉर-ड्रामा फिल्म लक्ष्य साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें कारगिल युद्ध को दिखाया गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।

47
मौसम

रोमांटिक ड्रामा फिल्म मौसम साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म कारगिल युद्ध के साथ-साथ मुंबई धमाकों के भी कुछ हिस्से को दिखाया गया है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

57
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

फिल्म 'उरी' साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए हमले पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल सहित कई एक्टर्स हैं।

67
शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया है। फैंस ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

77
गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर ने इस फिल्म के जरिए महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाया है। गुंजन सक्सेना युद्ध क्षेत्र की पहली महिला पायलट थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories