
एंटरटेनमेंट डेस्क. रैपर-सिंगर बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान बादशाह ने हनी सिंह को सेल्फ सेंट्रिक बताते हुए कहा कि एक समय था जब कई बार हनी उनकी कॉल्स को नजरअंदाज कर देते थे। इसके साथ ही बादशाह ने खुलासा करते हुए कहा कि एक समय हनी ने उनसे कोरे पन्नों पर साइन करवाया था।
हनी और बादशाह के बीच क्यों आईं दूरियां
बादशाह ने हनी सिंह के साथ अपने मतभेदों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'माफिया मुंडीर एक आइडिया था और इसके जरिए हम एक-जैसी सोच रखने वाले लोग एक साथ आए। शुरुआत में इसमें सिर्फ मैं और हनी थे। लेकिन 2009 में मेरे और हनी के बीच ब्रेकअप हो गया। मैं नौकरी करता था और मुझे बहुत डर लगता था। हनी भी मेरे रडार से बाहर था और जब मैंने उसे कॉल करने की कोशिश की, तो उसने मेरे कॉल्स नहीं उठाईं, लेकिन जब तक हम माफिया मुंडीर में थे, हम कभी नहीं मिले। अगर हम मिले होते तो शायद चीजें अलग होतीं।'
बादशाह को याद आए अपने स्ट्रगल के दिन
फिर, हनी सिंह के बारे में बात करते हुए, बादशाह ने कहा, 'हमने गाने बनाए, लेकिन वे रिलीज नहीं हुए। उस समय हनी पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर रहा था। मैं 2006 से माफिया मुंडीर के साथ जुड़ा हुआ था, और 2009 तक, मेरे माता-पिता मुझे लेकर बहुत चिंतित हो गए थे। 2011 में हनी के साथ मेरा पहला गाना आया- गेट अप जवानी। हम भी इतने सारे गाने बना रहे थे, तो मैंने उनसे (हनी सिंह) कहना चाहा कि हमारे बारे में भी सोचें। हम सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं। तो तुम्हें इतना 'सेल्फ सेंट्रिक' (आत्मकेंद्रित) नहीं होना चाहिए। एक तरफ, आप हमें भाई कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आप हमारे स्ट्रगल को स्वीकार नहीं करते हैं। उसके बाद उसने हमसे खाली कागजों पर साइन करवाया। फिर उसने हमसे कहा कि उन कॉन्ट्रैक्ट्स के बारे में क्या? वह एक बहुत ही मुश्किल दौर था।'
आपको बता दें माफिया मुंडीर ने 'गबरू', 'हाय मेरा दिल', 'ग्लासी', 'गेट अप जवानी', जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं। इस बैंड ने 2012 में आखिरी बार परफॉर्म किया था। माफिया मुंडीर में हनी सिंह और बादशाह के अलावा रफ्तार, इक्का और लिल गोलू शामिल थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।