
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा का घर, जिसका नाम 'रामायण' है, वो भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
शत्रुघ्न ने पूरे घर में झालर लगवाई हैं। ऐसे में 23 जून को सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण से विदा होकर अपने ससुराल जाएंगी। हालांकि, सोनाक्षी पिछले एक साल से खुद के खरीदे हुए घर में रह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने घर में बॉयफ्रेंड जहीर के साथ लिव-इन में रह रही थीं।
मेहंदी सेरेमनी में इस लुक में नजर आईं सोनाक्षी
इस बीच, सोनाक्षी की मेहंदी सेरेमनी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें ज़हीर इकबाल अपनी होने वाली दुल्हनियां और फैमिली फ्रेंड्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान सोनाक्षी ने चॉकलेट कलर का आउटफिट पहना था, तो वहीं जहीर ने भी प्रिंटेड कुर्ता के साथ व्हाइट पजामा पहना था। इस फोटो में दोस्तों के साथ पोज देते हुए जहीर और सोनाक्षी बेहद खुश लग रहे हैं। वहीं फैंस भी सोनाक्षी के मेंहदी लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सलमान ने करवाई थी जहीर-सोनाक्षी की दोस्ती
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरू की थी। वहीं जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। वहीं दोनों की सगाई की खबरें भी कई बार उड़ चुकी हैं। हालांकि, इस पर कपल ने चुप्पी साधे रखी थी।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।