
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में भूमि को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल डिनर डेट पर पहुंचे थे। वहीं चार महीने पहले भी भूमि पेडनेकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो इसी शख्स को किस कर रही थीं। वीडियो को देखने के बाद फैंस थोड़े शॉक हो गए थे। वहीं लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे।
बॉयफ्रेंड के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं भूमि
अब बीती रात (6 जून) भूमि को पैपराजी ने एक कैफे से निकलते हुए देखा और उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। भूमि के निकलने के तुरंत बाद यश भी उस कैफे से बाहर निकले। खास बात तो यह थी कि इस दौरान भूमि की बहन समीक्षा पेडनेकर भी उनके साथ शामिल नजर आईं। डेट नाइट के लिए भूमि और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते हुए नजर आए।
अक्सर रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट की जाती हैं भूमि
अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि भूमि को यश से जल्द शादी कर लेनी चाहिए। हालांकि भूमि और यश अपने रूमर्ड रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने अपनी डेटिंग अफवाहों का न तो खंडन किया है और न ही उसे ऑफिशियल किया है। कुछ हफ्ते पहले भी भूमि और यश को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि वे अपनी कार तक पैप्स से बचते-बचते अलग-अलग गए, लेकिन आगे जाकर दोनों को एक ही कार में बैठते हुए क्लिक किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूमि और यश एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। उनकी शादी होगी या नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। आपको बता दें 28 साल के यश पेशे से बिजनेसमैन हैं और भारत के ही रहने वाले हैं। भूमि और यश एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, हालांकि यश का अकाउंट प्राइवेट है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।