
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बिग बॉस OTT' (Bigg Boss) का दूसरा सीजन जमकर लाइमलाइट बटोर रहा है। वजह है शो के आसपास हो रहे विवाद। अब ताजा मामला ही ले लीजिए। शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे फेमस मॉडल जैद हदीद (Jad Hadid) ने को-कंटेस्टेंट आकांक्षा पुरी से ऐसा सवाल कर लिया है कि लोग उन पर भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, 'बिग बॉस' से जैद हदीद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ नजर आ रहे हैं। इनमें आकांक्षा पुरी भी शामिल हैं।
जैद हदीद ने क्या कहा आकांक्षा पुरी से?
वीडियो में जैद हदीद आकांक्षा पुरी से पूछते हैं, "तुम्हारे इनरवियर का रंग क्या है?" आकांक्षा पुरी जैद को चुप करा देती हैं। वीडियो के अनुसार, (Akanksha Purui) आकांक्षा पुरी का इनरवियर बाहर से दिख रहा होता है। इस पर जावेद उन्हें अपनी जींस सही करने के लिए कहते हैं। हालांकि, उनका यह व्यवहार इन इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। लोग वीडियो शेयर कर ना केवल जैद हदीद की क्लास ले रहे हैं, बल्कि मुंबई पुलिस से इस मामले में एक्शन लेने की गुजारिश भी कर रहे हैं।
जैद हदीद के वीडियो पर आए ऐसे कमेंट
एक इंटरनेट यूजर ने विवादित वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "जैद हदीद ने आकांक्षा पुरी से पूछा तुमने इनरवियर किस रंग का पहना है? यह लड़का एक नंबर का क्रीप और ठरकी है। समझ नहीं आ रहा कि शो के मेकर्स इसे बढ़ावा क्यों दे रहे हैं। आप साफतौर पर सुन सकते हैं लाल है? कौनसा कलर?"
एक अन्य यूजर का ट्वीट है, "मुंबई पुलिस आप इस तरह का अनुचित कमेंट के साथ इस शो को अपने स्टेट में चलने दे रहे हैं? उन पर कार्रवाई करें।"
एक इंटरनेट यूजर ने कहा है, "यह ज्यादा हो गया।" तो वहीं, एक अन्य यूजर ने जैद हदीद का बचाव करते हुए लिखा है, "यह अच्छा नहीं दिख रहा। लेकिन मुझे लगता है कि वह उसे यह कह रहा था कि यह (इनरवियर) बाहर दिख रहा है।"
जियो सिनेमा पर वेबकास्ट हो रहा ‘बिग बॉस OTT’
खैर बता दें कि 'बिग बॉस OTT' सीजन 2 जियो सिनेमा पर वेबकास्ट हो रहा है और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बात आकांक्षा पुरी की करें तो वे पेशे से मॉडल हैं। उनका नाम सिंगर मीका सिंह के साथ जुड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।