वो फिल्म जो 80 सालों में एक नाम से 4 बार बनी, तीन बार रही HIT

Published : May 17, 2025, 01:50 PM IST

बॉलीवुड में 'किस्मत' नाम से चार फिल्में बनीं, 1943 से 2004 तक। हर फिल्म का अपना अलग दौर और अलग कहानी, लेकिन नाम रहा एक।

PREV
15

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो एक नाम से कई बार बनी। वैसी ही आज हम जिस फिल्म की बात करने जा रहे हैं, उसका नाम किस्मत है। यह फिल्म एक नाम से 4 बार बनी और हर बार उम्मीदों पर खरी उतरी।

25

सबसे पहले 'किस्मत' से फिल्म साल 1943 में बनी थी। इसमें अशोक कुमार और मुमताज लीड रोल में थे। उस समय यह फिल्म 2 लाख रुपए में बनी थी और इसने 10 लाख की कमाई की थी। फिल्म की आईएमबीडी पर 7.9 रेटिंग मिली है।

35

इसके बाद 'किस्मत' नाम से साल 1968 में दूसरी बार फिल्म बनी। इसमें बिस्वजीत चटर्जी, बबीता कपूर, हेलेन और कमल मेहरा लीड रोल में थे। उस समय यह फिल्म 60 लाख रुपए के बजट में बनी थी और इसने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया था।

45

फिर साल 1995 में 'किस्मत' नाम से तीसरी बार फिल्म बनी। इसमें गोविंदा और ममता कुलकर्णी साथ नजर आए थे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग बजट जितनी ही कमाई की।

55

साल 2004 में फिर 'किस्मत' नाम से ही फिल्म को बनाया गया। इसमें बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 8.46 करोड़ का बिजनेस किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories