
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग में माहिर काजोल ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। काजोल हमेशा से ही अपने किरदारों को लेकर काफी चूजी रही हैं। एक समय था जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और काजोल की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब रहते थे। दोनों की फिल्में सुपरहिट मानी जाती थीं। इसके बावजूद काजोल ने कई फिल्मों को रिजेक्ट किया, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं। काजोल हमेशा से ही अपने किरदार के महत्व और उसकी कहानी में भूमिका को ध्यान में रखकर फिल्में चुनती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में काजोल ने उन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बात की जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था और बताया कि उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है।
गदर क्यों की रिजेक्ट?
इंडिया टीवी के 'आप की अदालत' में काजोल ने बताया कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा था कि वो उस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी।
दिल से को क्यों किया मना
काजोल ने शाहरुख खान और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म 'दिल से' को भी रिजेक्ट कर दिया था। उनका कहना था कि उस समय उनकी डेट्स फिल्म की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थीं।
मुझे ऑफर मिला था क्या?
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' के बारे में पूछे जाने पर काजोल ने हंसते हुए कहा कि उन्हें याद नहीं कि उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी या नहीं।
दिल तो पागल है
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'दिल तो पागल है' को भी काजोल ने ठुकरा दिया था। हमेशा की तरह इस बार भी वजह थी किरदार का छोटा होना। काजोल ने कहा कि उन्हें लगा कि फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा है।
थ्री इडियट्स में माधवन वाला रोल चाहती थीं
'थ्री इडियट्स' में करीना कपूर वाला रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। दरअसल, काजोल को फिल्म में माधवन वाला रोल पसंद आया था और उन्होंने मेकर्स से यह रोल देने के लिए कहा था। काजोल का कहना था कि फिल्म में एक लड़की का होना जरूरी नहीं है और वो माधवन वाला रोल करना चाहती हैं।
बड़े ऑफर छूटने का मलाल नहीं
काजोल का कहना है कि वो दूसरी फिल्मों को अपना नहीं मानतीं और उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं है। 5 अगस्त को 50 साल की हो चुकीं काजोल आखिरी बार 2022 में आई फिल्म 'सलाम वेंकी' में नजर आई थीं। 2023 में वह 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई दी थीं। शादी के बाद भी इंडस्ट्री में राज कर रहीं काजोल की कुल संपत्ति 240 करोड़ रुपए बताई जाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।