कौन है B-Town की यह हसीना, जिसने ब्रेकअप कराने के लिए किसी और के साथ किया था SEX

Published : Oct 02, 2024, 04:53 PM IST
Kalki Koechlin

सार

कल्कि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्हें किसी के साथ ब्रेकअप करना होता था, तो वो किसी दूसरे के साथ सेक्स कर लेती थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. आज की स्टोरी में हम बात कर रहे हैं पॉपुलर एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन की। कल्कि का जन्म 10 जनवरी 1984 को तमिलनाडु के ऊटी में हुआ था। कल्कि को बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का शौक था। ऐसे में काफी मेहनत करने के बाद कल्कि ने फिल्म 'देव डी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप थे। ऐसे में सेट के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने 30 अप्रैल 2011 को शादी कर ली। हालांकि, शादी के 2 साल बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और उनका तलाक हो गया। 

9 साल की उम्र में योन शोषण का शिकार हुई थीं कल्कि

वहीं कल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा लाइमलाइट में रहीं। कल्कि ने एक बार खुलासा किया था कि जब वो महज 9 साल की थीं, तब ही वो यौन शोषण का शिकार हो गई थीं। उनकी इस बात से सभी लोग हैरान रह गए थे। कल्कि ने कहा था कि जब मैं 9 साल की थी तब मैंने एक शख्स के साथ सेक्स किया था। तब मुझे इस चीज के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी। ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। उस समय मुझे बस इस बात का डर था कि कहीं यह बात गलती से भी मेरे पेरेंट्स को न पता चल जाए। अगर उस समय मेरे अंदर घरवालों को बताने का कॉन्फिडेंट होता तो शायद में अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर इतनी कॉम्प्लेक्स नहीं होती।

ब्रेकअप करने के लिए यह टैक्टिक्स अपनाती थीं कल्कि

कल्कि ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्हें किसी के साथ ब्रेकअप करना होता था, तो वो किसी दूसरे के साथ सेक्स कर लेती थीं। कल्कि ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जब आपका ब्रेकअप हो, उसके 6 महीने तक आपको अपने एक्स का दोस्त बनकर रहना चाहिए, लेकिन अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हो, तो आपको तुरंत अपने एक्स को ब्लॉक कर देना चाहिए। जब मैं बहुत छोटी थी, तब मेरे पास कई टैक्टिक्स थे, जैसे मैं ब्रेकअप करने के लिए किसी के साथ सेक्स कर लेती थी और फिर मैं अपने करेंट बॉयफ्रेंड को बता देती थी। यह बात जानकर वो मुझे खुद छोड़ देता था।

आपको बता दें कल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। कल्कि, अनुराग कश्यप से तलाक लेने के बाद गाय हर्शबर्ग को डेट करने लगी थीं। गाय से बिना शादी किए कल्कि एक बेटी की मां बन गईं। इस दौरान वो काफी ट्रोल भी हुई थीं। हालांकि, इसके बाद कल्कि और गाय ने शादी कर ली और अब उनकी दो बेटियां हैं। वहीं कल्कि के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो देव डी के अलावा शैतान, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक थी डायन जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

और पढ़ें..

रश्मिका मंदाना का भाषा वाला वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘इतना बुरा?’

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2: 'बॉर्डर 2' का क्रेज देखने अचानक थिएटर पहुंचे सनी देओल, फिर फैंस से मिला धांसू सरप्राइज
Govinda vs Krushna: भांजे को लेकर फिर छलका गोविंदा का दर्द, लेकिन इस बार निशाने पर कोई और..