Bollywood@BO 2025: 90 दिन में बस एक मूवी 500Cr+, 6 तो 50Cr भी नहीं कमा पाई

Published : Apr 01, 2025, 07:30 AM IST
2025 Bollywood Box Office Record

सार

Bollywood Box Office Record: साल 2025 के 3 महीने पूरे हो गए हैं। हालांकि, इन 3 महीनों में महज एक फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाई। बाकी टॉप 10 फिल्मों की हालत खस्ता रही।

2025 Bollywood Box Office Record: इस साल यानी 2025 के 3 महीने पूरे हो गए हैं और अभी तक के बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ये खास नहीं रहा है। आपको बता दें कि इस साल अभी तक बॉलीवुड के कई नामी स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इनमें से ज्यादातर फिसड्डी साबित हुई। अभी तक की 2025 की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो रिकॉर्ड काफी चौंकाने वाले हैं। 10 में से 6 फिल्में ऐसी है जो बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई है। वहीं, हालिया रिलीज सलमान खान की फिल्म सिकंदर भी कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म को लेकर जोरदार उत्साह होने के बाद भी ये पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई।

2025 में अभी तक एकमात्र फिल्म छावा का रहा जलवा

2025 में अभी तक सिर्फ एक ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा पाई। ये फिल्म है विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी छावा। बता दें कि छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। फिल्म में विक्की द्वारा निभाए गए किरदार की खूब तारीफ हुई। ये फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया और इसको मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस किया गया। फिल्म में अक्षय खन्ना निगेटिव रोल में हैं। 130 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 789.65 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि फिल्म छावा 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

2025 में आई बॉलीवुड फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल

आपको बता दें कि 2025 में छावा के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स ऐसी फिल्म है, जिसमें 168.88 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, शाहिद कपूर की फिल्म देवा की हालत भी बॉक्स ऑफिस पर खस्ता रही। फिल्म ने 59 करोड़ कमाए। जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमेट हाल ही में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की खराब हो गई। फिल्म 41.03 करोड़ ही कमा पाई। कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी काफी विवादों के बाद रिलीज हुई। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही ढेर हो गई। फिल्म ने 22 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हुईं ढेर

2025 में आई सोनू सूद की फिल्म फतेह भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म ने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया। अर्जुन कपूर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी भी धड़ाम से गिरी। फिल्म ने 12.73 करोड़ कमाए। हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडास रवि कुमार 11.05 करोड़ ही कमा पाई। वहीं, अजय देवगन की फिल्म आजाद भी फ्लॉप ही रही। फिल्म ने महज 10 करोड़ कमाए। 30 मार्च को सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 54.73 करोड़ का बिजनेस किया है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी