खून के रिश्तों से बढ़कर रखते हैं ख्याल, ये है बी-टाउन के मुंह बोले भाई-बहन का प्यार

Published : Aug 30, 2023, 12:52 PM ISTUpdated : Aug 30, 2023, 05:13 PM IST

देशभर में 30 अगस्त को राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बी-टाउन में भी इसे खूब धूम धाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो खून का रिश्ता न होने के बावजूद इसे सेलिब्रेट करते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल।

PREV
16
सोनू सूद और ऐश्वर्या राय

सोनू सूद और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जोधा अकबर' के दौरान बॉन्डिंग स्ट्रांग हो गई थी। फिल्म में सोनू सूद ने ऐश्वर्या के भाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ऐश्वर्या ने सोनू सूद को राखी बांधी थी, तब से ही सोनू सूद उन्हें अपनी बहन मानते हैं।

26
गौरी खान और साजिद खान

शाहरुख खान डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से गौरी, फराह के भाई साजिद खान को अपना भाई मानती हैं। यहां तक कि गौरी, साजिद को राखी भी बांधती हैं।

36
कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ को अपनी बहन मानते हैं। अर्जुन को कटरीना से सलमान खान ने मिलवाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस अर्जुन को राखी बांधती हैं।

46
करीना कपूर और मनीष मल्होत्रा

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा एक्ट्रेस करीना कपूर को अपनी बहन मानते हैं। यहां तक की करीना, मनीष को राखी भी बांधती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। उन्हें अक्सर एक साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है।

56
यश जौहर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर के बेटे यश जब से पैदा हुए हैं, तब से आलिया भट्ट उन्हें राखी बांधती हैं। वो सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

66
सलमान खान और श्वेता रोहिरा

सलमान खान, श्वेता रोहिरा को अपनी राखी बहन मानते हैं। श्वेता बचपन से सलमान के घर जाती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं। सलमान उन्हें अपनी सगी बहन की तरह प्यार करते हैं, यहां तक कि श्वेता की शादी में सलमान ने ही उनका कन्यादान भी किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories